हजारीबाग के चुरचू में एक पुलिस कर्मी की हुई पिटाई, हुआ सस्पेंड, आरोप जानकार हो जाएंगे हैरान!

हजारीबाग के चुरचू में एक पुलिस कर्मी की हुई पिटाई, हुआ सस्पेंड, आरोप जानकार हो जाएंगे हैरान!

हजारीबाग में पुलिस के एक जवान की गांव के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के जवान पर आरोप था कि वह एक महिला के घर में जबरन प्रवेश कर गया और गलत हरकत करने की कोशिश की। सदर अस्पताल में पुलिस जवान को भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। हजारीबाग जिला बल के एक जवान नीलकमल सिंह पर आरोप है कि एक विधवा महिला के घर में जबरन प्रवेश कर गया। ग्रामीणों ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा औऱ उसके साथ मारपीट की गयी। विधवा का घर थाना से दो गज दूर है। पुलिस वाले पर आरोप है कि वह पहले भी गांव के लड़कों के साथ उलझता रहा है। ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की है, ग्रामीणों ने थाने में कई बार उसके खिलाफ मौखिक शिकायत भी दर्ज करायी है। झारखंड के भाजपा के वरिष्ठ नेता का रिश्तेदार बता कर सभी पर धौस जमाता था।

ग्रामीण लंबे समय से उसकी हरकतों पर नजर रख रहे थे। इस घटना के बाद अबतक महिला ने या गांव के किसी व्यक्ति ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। पुलिस के जवान ने भी इस घटना पर अबतक कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है। पुलिस की निगरानी में ही सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उक्त पुलिस के जवान को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उस पर विभागीय कारवाई शुरू कर दी गई है। विष्णुगढ़ एसडीपीओ को उक्त मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है। अगर पीड़ित महिला इस संबंध में लिखित आवेदन देती है तो उस पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

आरोपी पुलिस कर्मी का अपना राग। 

इस संबंध में घायल पुलिस कर्मी नीलकमल का कहना है। कि वह चुरचू स्थित रिश्ते की फुफेरी बहन के घर गया था। हाथ-मुंह धोकर बैठा था। इसी बीच ग्रामीणों ने दरवाजा खोलवा कर जमकर मारपीट किया। इस मारपीट में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। 


टिप्पणियाँ