राज्य में इस बार ठंड का आगमन जल्दी ही होने की संभावना : हजारीबाग में इस बार जाड़े में बांटे जाएंगे 50 हजार कंबल।

राज्य में इस बार ठंड का आगमन जल्दी ही होने की संभावना : हजारीबाग में इस बार जाड़े में बांटे जाएंगे 50 हजार कंबल। 

सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जिला के लिए 49885 कंबल के आपूर्ति आदेश निकाला गया है। नगर क्षेत्र में 3150 कंबल मिलेंगे। 


राज्य में इस बार ठंड का आगमन जल्दी ही होने की संभावना है। नवंबर के पहले पखवाड़े से अधिक तापमान में गिरावट के साथ ठंड शुरू हो जाएगी। इसलिए इस बार लोगों को ठंड से राहत के लिए विशेष एहतियात की जरूरत है। बहरहाल हजारीबाग जिला में गरीब मजदूर, असहाय, बेसहारा लोगों को ठंड एवं शीतलहर से बचाने के लिए पिछले वर्षों के भांति इस वर्ष भी कम्बल बांटने की तैयारी कर ली गई है। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जिला के लिए 49885 कंबल के आपूर्ति आदेश निकाला गया है। आदेश के आलोक में जिला में कंबलों की आपूर्ति शुरू कर दी गई, साथ ही इन कंबलों का वितरण आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों में भी किया जाने लगा है। जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिला के लिए जेम पोर्टल पर निविदा के माध्यम से चयनित रांची के सप्लायर को आपूर्ति आदेश दिया गया है। एक कंबल की कीमत 297.50 रुपए बताई गई है। 

नगर क्षेत्र में 3150 कंबल मिलेंगे। 

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, नियाज अहमद ने बताया कि पंचायत की आबादी एवं वार्ड के आधार पर पंचायत व प्रखंड के लिए कंबलों का कोटा तय किया गया है। उसी कोटा से पंचायत में आयोजित हो रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के शिविर में कंबल का वितरण किया जा रहा है। शिविर के बाद जितने कंबल बचेंगे उनका वितरण प्रखंड के अधिकारी और स्थानीय जन प्रतिनिधि करेंगे।


टिप्पणियाँ