नगर निगम चुनाव 2022 : निगम क्षेत्र में कुल मतदाता 163920, सबसे अधिक 7395 वोटर वार्ड 23 में, सबसे कम 2978 वोटर वार्ड 09 में। वार्ड नंबर 11 में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक!

नगर निगम चुनाव 2022 : निगम क्षेत्र में कुल मतदाता 163920, सबसे अधिक 7395 वोटर वार्ड 23 में, सबसे कम 2978 वोटर वार्ड 09 में। 
 
वार्ड नंबर 11 में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक!

हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2022 को लेकर मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया गया है। अब इसी मतदाता सूची के आधार पर नगर निगम का चुनाव कराया जाएगा। इस सूची में किसी तरह के फेरबदल की गुंजाइश नहीं है। फाइनल प्रकाशन के अनुसार हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1,63,920 हो गई है, जिसमें पुरुष मतदाता 85369 तथा महिला मतदाता 78551 है, जो नगर क्षेत्र में स्थित 156 मतदान केंद्रों पर वोट डाल सकेंगे।

मतदाताओं की संख्या के आधार पर सबसे विस्तृत एवं आबादी वाला वार्ड वार्ड नंबर 23 है जहां 3806 पुरुष व 3589 महिला मतदाता के साथ कुल मतदाता की संख्या 7395 है, दूसरे नंबर पर वार्ड नंबर 1 है जहां 6297 मतदाता हैं जबकि सबसे कम मतदाता वाला वार्ड नौ नंबर वार्ड है जहां 2978 मतदाता हैं। वार्ड नं 36 में 3144 मतदाता हैं। अमूमन सभी वार्डों में पुरुष के मुकाबले महिला मतदाता कम हैं लेकिन अपवाद स्वरूप वार्ड नंबर 11 में पुरुष के मुकाबले महिला मतदाता अधिक हैं। यहां पुरुष 2449 एवं महिला 2513 के साथ कुल मतदाताओं की संख्या 4962 है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, निकाली गई जागरूकता रैली

हजारीबाग जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बुधवार को उपायुक्त आवास परिसर से जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 8 दिसंबर तक दावा एवं आपत्तियां का निस्तारण टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर किया जा सकता है। साथ ही फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य करेंगे। नया मतदाता बनने के लिए फार्म 6 भरना होगा।

इस क्रम में 12, 13, 19 व 20 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। 9 से 15 नवम्बर तक सभी शहरी क्षेत्र के अपार्टमेंट व कॉलोनी में बीएलओ पात्रता के अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल करेंगे। 16 से 22 नवम्बर 2022 तक सभी प्लस टू स्कूल व 23 से 29 नवम्बर तक सभी कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में विशेष निबंधन शिविर लगाया जाएगा। सभी लोगों से इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

टिप्पणियाँ