केरेडारी थाना के नए थाना प्रभारी के पद पर साधन चंद्र गोरई ने शनिवार को देर शाम में पदभार ग्रहण किया। पूर्व थाना प्रभारी नायल गोडवीन केरकेट्टा ने उन्हे विधिवत पदभार सौंपा।

साधन चंद्र गोरई ने केरेडारी थाना का पदभार संभाला


केरेडारी थाना के नए थाना प्रभारी के पद पर साधन चंद्र गोरई ने शनिवार को देर शाम में पदभार ग्रहण किया। पूर्व थाना प्रभारी नायल गोडवीन केरकेट्टा ने उन्हे विधिवत पदभार सौंपा। गोरई ने पदभार ग्रहण करने साथ ही थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति सौहार्द,भयमुक्त बनाने का प्रयास करूंगा। केरेडारी जनता को पुलिस से हमेशा सहयोग मिलेगा। जनता और पुलिस के बीच सामंजस्य स्थापित करने लिए जनता के सहयोग की अपेक्षा करता हूं। जनता शांति और भयमुक्त के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहेगी। साथ हीं अपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जायगा। मैं कोर्रा थाना और लोहसिंघना थाना में कार्यरत रहा हूं। केरेडारी की जनता की सुरक्षा व्यवस्था विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मैं तत्पर रहूंगा। जनता की अपेक्षा पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। साथ ही नक्सल और अपराधिक घटनाओं पर नकेल कसा जाएगा।


टिप्पणियाँ