सदर विधायक ने कटकसांडी के सढ़वा महादेव मंदिर के सामने एक करोड़ 82 लाख की लागत से दो स्पेन पुल के निर्माण का किया शिलान्यास।
एक करोड़ 82 लाख की लागत से दो स्पेन पुल के निर्माण का शिलान्यास।
सदर विधायक ने कटकमसांडी प्रखंड के पांच पंचायतों का किया सघन दौरा, सुनी लोगों की समस्या
विकास योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास, प्रखंड मुख्यालय में लगाया जनता दरबार, प्रमुख के कार्यालय कक्ष का किया उद्घाटन।
सदर विधायक ने कटकसांडी के सढ़वा महादेव मंदिर के सामने विक्रमा नदी परिसर में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से बनने वाली करीब एक करोड़ 82 लाख की लागत से दो स्पेन का पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को किया। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि इस पुल के निर्माण हो जाने से कटकमसांडी प्रखंड इचाक प्रखंड से सीधे जुट जाएगा। लोगों को आवागमन एवं परिवहन में बड़ी राहत मिलेगी।
गुरुवार को विधायक ने कटकमसांडी प्रखंड के पांच पंचायतों के आधा दर्जन से अधिक गांवों में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। सबसे शाहपुर पंचायत के हेसाकुदर में ग्रामीणों की समस्या जानी। डाटो खुर्द पंचायत स्थित ग्राम कठौतिया में विधायक निधि की राशि ढाई लाख की लागत के श्मशान शेड का शिलान्यास किया।
गुरुवार को विधायक ने कटकमसांडी प्रखंड के पांच पंचायतों के आधा दर्जन से अधिक गांवों में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। सबसे शाहपुर पंचायत के हेसाकुदर में ग्रामीणों की समस्या जानी। डाटो खुर्द पंचायत स्थित ग्राम कठौतिया में विधायक निधि की राशि ढाई लाख की लागत के श्मशान शेड का शिलान्यास किया।
यहां से बाझा पंचायत स्थित एदला में नवनिर्मित शिव मंदिर कार्य का जायजा लिया और यहां विधायक निधि की राशि तीन लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित गार्डवाल का उद्घाटन किया। कटकमसांडी पंचायत स्थित कटकमसांडी बस्ती पहुंचकर कटकमसांडी से चैती दुर्गा मंदिर को जोड़ने वाली नदी में पुल निर्माण को लेकर स्थल निरीक्षण किया। ग्रामीणों को जल्द पुल निर्माण कराने का भरोसा जताया। विधायक प्रखंड मुख्यालय स्थित कटकमसांडी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे और यहां विधायक कक्ष में जनता दरबार लगाया। जहां आधा दर्जन से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं और तत्काल निराकरण का भरोसा दिया। इसी परिसर में कटकमसांडी प्रखंड की नवनिर्वाचित प्रमुख संगीता देवी के कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया। हजारीबाग लौटने के क्रम में लुपुंग स्थित मां कौलेश्वरी और प्राचीन सढ़वा महादेव मंदिर दरबार पहुंचे। क्षेत्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, पूर्व मुखिया रामकुमार मेहता, प्रखंड पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, प्रमुख संगीता देवी, उप प्रमुख ममता सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक मेहता, अशोक राणा, नारायण साव, दिलीप पासवान, प्रेमचंद प्रसाद, दिलीप कुमार रवि, प्रकाश कुशवाहा, कुलदीप सिंह भोक्ता, राकेश कुमार सिंह, बीरेंद्र कुमार बीरू, मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें