अवैध खनन करने वालों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि खनन रोकने पहुंचे सीओ और पुलिस बल के साथ मारपीट, छिन लिए हथियार, ट्रैक्टर से कुचलने की भी कोशिश !
अवैध खनन करने वालों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि खनन रोकने पहुंचे सीओ और पुलिस बल के साथ मारपीट, छिन लिए हथियार, ट्रैक्टर से कुचलने की भी कोशिश !
बालू का अवैध खनन करने वालों की हिम्मत इतनी बढ़ गयी है कि अवैध खनन रोकने के लिए पहुंची पुलिस और प्रखंड विकास पदाधिकारी पर जान लेवा हमला किया। पुलिस के हथियार छिन लिए। घटना हजारीबाग के चौपारण की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचन्द सिन्हा ने चौपारण थाना में बालू तस्करी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को बराकर नदी हजारीधमना बालू घाट पर छापेमारी की गयी।
नदी से 7 ट्रैक्टर जिसमें बालू भरा था। लेकर सभी चालक नदी से निकल रहे थे। इसी दौरान सभी पुलिस बल ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। जिसमें से 3 ट्रैक्टर को पकड़कर सभी चालक से मोबाइल ले लिया गया। लेकिन बालू घाट पर उपस्थित ट्रैक्टर के मालिक सहित 100 से अधिक लोगो जबरन ट्रैक्टर को ले जाने लगे।
पुलिस बल के साथ मारपीट, छिन लिए हथियार, ट्रैक्टर से कुचलने की भी कोशिश !
जब उन्हें रोकने की कोशिश की गयी तो छापेमारी करने गयी टीम के लोगों के साथ और सीओ के साथ मारपीट की गयी। जवानों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी कहा कि विनोद यादव एवं द्वारिका महतो ने अन्य नामजद व्यक्ति के साथ मिलकर मेरे साथ भी मारपीट करने लगा एवं हाथ से 22 कैरेट सोने की अंगूठी, गला से सोने की चैन एवं पॉकेट से चार हजार रूपये निकाल लिया। साथ ही जोर-जोर से चिल्लाकर लोगों से कहने लगा कि एएसआई एवं सीओ को इसी नदी में गाड़ दो। साथ ही इन लोगों ने धमकी दी कि हमलोग बालू इसी नदी में से ले जायेंगे यदि आगे से रोकने का प्रयास किया गया तो सभी जवान सहित अधिकारी का भी लाश गिरा दिया जाएगा।इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज की गयी है।
मुखिया ने कहा, बढ़ गयी है अपराधियों की हिम्मत
सिंघरावां पंचायत के ग्राम हजारीधमना के मुखिया संतोष सिंह ने कहा कि बीडीओ सह सीओ बालू तस्करी के खिलाफ करवाई करने आये थे, यह जानकारी मुझे नही थी। घटना के बाद मेरी नजर सीओ के गाड़ी पर पड़ी। इसके बाद तब बीडीओ ने जानकारी दी। बालू तस्कर इस इलाके में लंबे समये से एक्टिव हैं। इन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हजारीधमना में पानी का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एक समय ऐसा था कि तिलैया डैम के पानी के कारण गांव को विस्थापित किया जा रहा था।
थाना प्रभारी ने कहा, जल्द सलाखों के पीछे होंगे अपराधी, छापेमारी जारी
चौपारण थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर ने कहा क्षेत्र में अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। बालू के मामले में इन इलाकों में पहले भी कार्रवाई हुई है। मजिस्ट्रेट एवं पुलिस जवानों के साथ मारपीट की गयी है। 7 नामजद सहित 100 से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नामजद अभियुक्तों को पकड़ने की करवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही सलाखों के अंदर होंगे।
विधायक को नहीं है घटना की जानकारी
बरही विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला ने कहा कि मैं 4 जनवरी शाम को रांची में था। । घटना की कोई जानकारी मुझे नही है। पहले बीडीओ सिन्हा से बात करता हूं। उसके बाद ही कुछ बता पाऊंगा।
बढ़ गये हैं अपराधियों के हौसले, पत्रकार पर भी कर चुके हैं फायरिंग
चौपारण थाना से महज 200 मीटर जीटी रोड पर दैनिक अखबार के संवाददाता के मोबाइल दुकान में 29 दिसंबर 2022 शाम 8 बजे अपराधियो ने पोस्टर चिपका कर 9 राउंड गोली शटर में मारा था। साथ ही 27 नवंबर 2022 को वन विभाग ने दनुआ में बालू लदा ट्रेक्टर पकड़ा था। जिसे दर्जन भर बाइक पर सवार होकर तस्करों ने वन कर्मियों धमकाते हुए ट्रेक्टर को छुड़ाने का प्रयास किया था। उस समय पुलिस की करवाई से सफल नही हो पाया। पर आगे उन तस्करों पर कोई करवाई नही की गई। चयकला में 5-6 बार पुलिस वालों के साथ मारपीट किया गया। जिसपर किसी प्रकार की करवाई नही किये जाने के कारण अपराधी किस्म के लोगो का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है और अब राइफल छिनने और अधिकारियों के साथ मारपीट करने तक बढ़ गया है। इसपर विराम नही लगाया गया तो कल अपराधियो का ही बोलबाला कायम हो जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें