ठंड और कनकनी ने किया बेहाल, शाम ढलते ही घरों में दुबक जा रहे नगर निगम के लोग, पेश है शहर की स्थिति पर पांच जगहों की रिपोर्ट। 6 बजे ही छा जाती है वीरानी!

ठंड और कनकनी ने किया बेहाल, शाम ढलते ही घरों में दुबक जा रहे नगर निगम के लोग!

पेश है शहर की स्थिति पर पांच जगहों की रिपोर्ट।  6 बजे ही छा जाती है वीरानी!


मंगलवार को हजारीबाग में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रही।  अधिकतम 19 डिग्री। सर्द हवाएं लोगों को सिहराती रहीं। ठंड और कनकनी के कारण शाम ढलते ही लोग घरों को निकल जा रहे हैं। इस बीच शहर के सात चौक चौराहे  पर अलाव की व्यवस्था भी की गयी है। आश्रय गृह में मुसाफिरो के लिए ठहरने का इंतजाम किया गया है। पर आश्रय गृह खाली हैं।

 पेश है शहर की स्थिति पर पांच जगहों की रिपोर्ट ।

जिला परिषद चौराहा छह बजते ही खाली-खाली
स्थान जिला परिषद चौराहा  समय 6 बजे  

संध्या के छह बज रहे हैं। इस वक्त शहर के जिला परिषद चौक का नजारा अमूमन अन्य दिनों से कुछ अलग दिख रहा है। आम तौर पर इस वक्त यहां चहल-पहल रहती है। लेकिन कड़ाके की ठंड की वजह से वीरान दिख रहा है। यहां पर एक अस्पताल भी है। अस्पताल में भी कोई खास चहल पहल नहीं है। ठंड के कारण लोग घरों की ओर निकल पड़े हैं।

बस स्टैंड पर भी 6 बजे ही छा जाती है वीरानी
स्थान बिरसा चौक  समय 6 बजे

 बिरसा चौक संध्या के 6 बज रहे है। यहां इस समय काफी चहलकदमी रहती है। लेकिन ठंड के कारण इक्के-दुक्के लोग ही आवश्यक सामग्री की खरीदारी के लिए आते जाते दिखाई दे रहे हैं। आम तौर पर हजारीबाग ठंड के लिए मशहूर है। इस बार दिसंबर और जनवरी की ठंड ने लोगों को सिसियाने पर मजबूर कर दिया है।

अन्नदा चौक 6 बजे ही लोगों की आवाजाही हो गयी कम
स्थान अन्नदा चौक समय 6 बजे

अन्नदा चौक शाम के 6 बज रहे हैं। यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। यहां अक्सर जाम लगा मिलता है। पर ठंड के कारण यहां वहां की आवाजाही भी कम दिखती है। मंगलवार को लोगों का आवागमन काफी कम संख्या में दिखाई दे रहा है। ठंड के कारण ऐसी स्थिति है। दोपहिया वाहनों से जो कुछ लोग गुजर रहे हैं। पूरी तरह से सर और चेहरे को ढके हुए हैं।

गुलजार रहने वाला बस स्टैंड भी खाली खाली
स्थान सरकारी बस पड़ाव समय 6 बजे

 सरकारी बस पड़ाव संध्या के 6  बज रहे हैं और यह बस पड़ाव में अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम है। होटल और लिट्टी चोखाकी कुछ दुकान खुले है। यहां पर जो कुछ लोग हैं वे लोग होटल के बाहर बने चूल्हे के भठ्ठे पर आग तापते दिख रहे हैं। जो बस अभी आयी हैं। उससे जो यात्री निकल रहे हैं। उन्हें भी कड़ाके की ठंड ने बेहाल कर दिया है।

स्थान एचएमसीएच परिसर  समय 6 बजे। 

मेन रोड स्थित एचएमसीएच परिसर में शाम ढलते ही सन्नाटा पसर गया है। हालांकि कई एंबुलेंस यहां लगी हुई है। यहां शाम में भी ओपीडी चलती है । पिछले दो दिनों से यहां दिखाने आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ौतरी हुई है। मंगलवार को यहां दोनों पालियां मिलाकर 650 लोगों ने जांच करवायी। 6 बजे दूसरी पाली खत्म होते ही दूर से आने वालों के लिए भागमभागी शुरू हो जाती है।

टिप्पणियाँ