हजारीबाग के किसानों ने कृषि उत्पाद के ऑनलाइन व्यापार में पूरे झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है। चालू वित्तीय वर्ष में यहां के किसानों ने 9 करोड़ 60 लाख रुपए का ऑनलाइन व्यापार किया है। यह व्यापार e–Nam पोर्टल के माध्यम से किया गया है।
हजारीबाग के किसानों ने कृषि उत्पाद के ऑनलाइन व्यापार में पूरे झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है। चालू वित्तीय वर्ष में यहां के किसानों ने 9 करोड़ 60 लाख रुपए का ऑनलाइन व्यापार किया है। यह व्यापार e–Nam पोर्टल के माध्यम से किया गया है।
हजारीबाग के किसान साल 2016 से इस पोर्टल से जुड़ व्यापार शुरू किए थे। पहले वित्तीय वर्ष 2016-17 में मात्र 50 हजार रूपये का व्यापार हुआ था।
9 करोड़ 60 लाख रुपए का ऑनलाइन व्यापार कर हजारीबाग झारखंड में पहला स्थान पर वहीं 1 करोड़ 97 लाख रुपए का व्यापार कर देवघर दूसरे और 1 करोड़ 33 लाख रुपए का व्यापार कर गढ़वा तीसरे स्थान पर रहा।
यहां किसान 291 तरह के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करते हैं। यह किसान व व्यापारियों के बीच सेतु का काम करता है। पोर्टल के माध्यम से किसान को बाजार उपलब्ध कराया गया है।
हजारीबाग के किसानों ने कृषि उत्पाद के ऑनलाइन व्यापार में पूरे झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है। चालू वित्तीय वर्ष में यहां के किसानों ने 9 करोड़ 60 लाख रुपए का ऑनलाइन व्यापार किया है। यह व्यापार e–Nam पोर्टल के माध्यम से किया गया है। जहां किसान 291 तरह के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करते हैं। हजारीबाग के किसान साल 2016 से इस पोर्टल से जुड़ शुरू किए थे। जहां पहले वित्तीय वर्ष 2016-17 में मात्र 50 हजार रूपये का व्यापार हुआ था। वर्ष 2017-18 में 19.56 लाख रूपये, वर्ष 2018-19 में 50.39 लाख रूपये, वर्ष 2019-20 में 142.9 लाख रूपये, वर्ष 2020-21 में 412.75 लाख और वर्ष 2021-22 में 9 करोड़ 60 लाख रूपये का व्यापार हजारीबाग से हुआ है। वहीं 1 करोड़ 97 लाख रुपए का व्यापार कर देवघर दूसरे और 1 करोड़ 33 लाख रुपए का व्यापार कर गढ़वा तीसरे स्थान पर रहा।
पोर्टल के माध्यम से किसान को बाजार उपलब्ध कराया गया है। इसकी मदद से वह अपनी फसल को देशभर में कहीं भी बेच सकते हैं। साथ ही देशभर के व्यापारियों के लिए भी माल खरीदने के लिए विकल्प बढ़ गए हैं। यहां किसान 291 तरह के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करते हैं।
बाजार समीति के मार्केट सचिव रवि रंजन ने बताया कि इनाम पोर्टल के माध्यम से हजारीबाग के किसानों का व्यापार लगातार बढ़ रहा है। यहां 2016 में इनाम पोर्टल शुरू होने के बाद पहले वित्तीय वर्ष में मात्र 50 हजार रुपये का व्यापार हुआ था। जिला प्रशासन की ओर से लगातार किसानों को इससे जोड़ने की पहल की जा रही है।
इनाम पोर्टल से ऐसे जुड़ें किसान।
अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर से e–Nam पोर्टल डाउनलोड करें। इसके बाद किसान अपना आधार कार्ड, ईमेल आईडी व बैंक अकाउंट नंबर से खुद को रजिस्टर्ड करें। किसान अपने कृषि उत्पाद का फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड करें। उत्पाद पंसद आने पर व्यापारी आपसे संपर्क करेंगे। उत्पाद के बदले में किसान के बैंक खाता में पैसे ट्रांसफर किया जाता है। यदि किसान समार्ट फोन चलाने में सक्षम नहीं हैं तो बाजार समिति से संपर्क करें। वहां आपके उत्पाद को सैंपल पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें