डेंटल काॅलेज के छात्रों ने नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में लहराया परचम।
डेंटल काॅलेज के छात्रों ने नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में लहराया परचम।
डॉ नंदिता बिस्वास एवं डॉ तनु श्रेया दोनों डेंटल कॉलेज की पोस्ट ग्रेजुएट की छात्राएं हैं। इन्हें नई दिल्ली में 10 से 13 नवंबर 2022 को आयोजित भारतीय प्रोस्थोडॉन्टिक्स सोसाइटी के 50 वें स्वर्ण जयंती सम्मेलन में वैज्ञानिक पेपर प्रस्तुति सत्र में प्रथम स्थान दिया गया।
नई दिल्ली में इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक्स सोसाइटी के 50वें स्वर्ण जयंती सम्मेलन में हजारीबाग पीजी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉ नंदिता बिस्वास एवं डॉ तनु श्रेया दोनों पोस्ट ग्रेजुएट की छात्राएं हैं। नई दिल्ली में इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक्स सोसाइटी के 50वें स्वर्ण जयंती सम्मेलन में हजारीबाग पीजी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉ नंदिता बिस्वास एवं डॉ तनु श्रेया दोनों पोस्ट ग्रेजुएट की छात्राएं हैं।
वर्तमान में हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल में प्रोस्थोडॉन्टिक्स और क्राउन एंड ब्रिज विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ प्रशांत एस पाटिल के मार्गदर्शन में एमडीएस (मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी) कोर्स कर रही हैं। इन्होंने विजुअल आर्टिक्यूलेटर विषय पर एक समीक्षा पत्र प्रस्तुत किया था। जिसके लिए इन्हें नई दिल्ली में 10 से 13 नवंबर 2022 को आयोजित भारतीय प्रोस्थोडॉन्टिक्स सोसाइटी के 50 वें स्वर्ण जयंती सम्मेलन में वैज्ञानिक पेपर प्रस्तुति सत्र में प्रथम स्थान दिया गया।
हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल डॉ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि हमें वास्तव में गर्व है कि हमारे छात्रों ने इस शानदार पुरस्कार को हासिल किया है और नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय 50 वें स्वर्ण जयंती सम्मेलन में एक स्वर्ण मानक स्थापित किया है। साथ ही छात्रा डॉ नंदिता बिस्वास एवं डॉ तनु श्रेया के लिए डॉ प्रवीण श्रीनिवास ने उज्जवल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें