हजारीबाग की मुस्कान का नेशनल यूथ पार्लियामेंट में चयन, संसद में करेंगी झारखंड को रिप्रेजेंट। मुस्कान सिन्हा का चयन राष्ट्रीय युवा संसद 2022 में भाग लेकर पहले विश्वविद्यालय, फिर जिला स्तर पर, उसके बाद राज्य स्तर पर उत्तीर्ण होने पर हुआ है। मुस्कान दिल्ली स्थित संसद में 14 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

हजारीबाग की मुस्कान का नेशनल यूथ पार्लियामेंट में चयन, संसद में करेंगी झारखंड को रिप्रेजेंट। 

मुस्कान सिन्हा का चयन राष्ट्रीय युवा संसद 2022 में भाग लेकर पहले विश्वविद्यालय, फिर जिला स्तर पर, उसके बाद राज्य स्तर पर उत्तीर्ण होने पर हुआ है। 

मुस्कान  दिल्ली स्थित संसद में 14 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।


हजारीबाग की बेटी मुस्कान कुमारी सिन्हा मात्र 21 साल की उम्र में दिल्ली स्थित संसद का सफर तय करने जा रही हैं।

 मुस्कान का चयन नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2022 के लिए हुआ है। जहां वह झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह सालाना कार्यक्रम 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर संसद में होग। 

ऐसे हुआ मुस्कान का चयन

मुस्कान का चयन राष्ट्रीय युवा संसद 2022 में भाग लेकर पहले विश्वविद्यालय, फिर जिला स्तर पर उसके बाद राज्य स्तर पर उत्तीर्ण होने पर हुआ है। इसके लिए फरवरी 2022 में नेहरू युवा केंद्र की ओर से फॉर्म निकाला गया था। इसके अंतिम प्रक्रिया में चयन होने के बाद झारखंड का प्रतिनिधित्व दिल्ली में करने का मौका मिला है। कार्यक्रम में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के एक-एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बार कार्यक्रम का विषय ‘जवाहरलाल नेहरू का जीवन, दर्शन और योगदान’ रखा गया है। जिसपर सभी प्रदेशों के प्रतिनिधियों को अपना-अपना पक्ष रखना है। 

मुस्कान सिन्हा हजारीबाग के विष्णुपुरी की रहने वाली हैं। उसके पिता संजय सिन्हा अधिवक्ता और मां पूनम सिन्हा गृहणी हैं। मुस्कान फिलहाल श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रही हैं। साल 2015 में मैट्रिक की परीक्षा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल हजारीबाग की टॉपर रह चुकी हैं। आनंदा कॉलेज से इंटरमीडिएट और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अंग्रेजी भाषा से ग्रेजुएशन की है।

UPSC क्वालीफाई करने का है सपना। 

मुस्कान ने न्यूज18 लोकल को बताया कि परवरिश के दौरान लड़का और लड़की में भेद नहीं करना चाहिए। यदि कहीं लड़की को दबाया जा रहा है तो हार मानने के बजाय उन्हें अपने दम पर आगे बढ़ना चाहिए। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि आप की परवरिश किस परिवेश में हो रही है यह बहुत मायने रखता है। घर से हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया। मुस्कान ने कहा कि वे यूपीएससी क्वालीफाई कर देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों में बहुत क्षमता है। जरूरत है अपनी क्षमता को पहचानकर आगे बढ़ने की। 

क्या है राष्ट्रीय युवा संसद। 

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद का उद्देश्य देश के युवाओं को सार्वजनिक मुद्दों से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित करना, आम आदमी के दृष्टिकोण को समझना, राय बनाना और उन्हें स्पष्ट रूप से व्यक्त करना है। देश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान इस कार्यक्रम में भाग लेने के पात्र हैं। प्रतिभागियों की उम्र 18-25 साल के बीच होनी चाहिए। नेशनल यूथ पार्लियामेंट का पहला संस्करण वर्ष 2019 में आयोजित किया गया था।

टिप्पणियाँ