48 घंटे बाद चोरदाहा के मंगर दाहा घाट पर बरामद हुआ सब्जी विक्रेता का शव।

48 घंटे बाद चोरदाहा के मंगर दाहा घाट पर बरामद हुआ सब्जी विक्रेता का शव। 


झारखंड-बिहार सीमावर्ती चोरदाहा के मंगर दाहा घाट पर प्रेम दांगी की लाश बुधवार की शाम चार बजे बरामद की गयी। जानकारी हो कि सोमवार के देर शाम करीब आठ बजे ग्राम भरारी जाने के क्रम में लूना सहित गोही नदी सिलोदर के तेज धार में प्रेम दांगी बह गया था। मृतक के तीन पुत्र, रिश्तेदार तथा ग्रामीण नदी में खोजबीन कर रहे थे। बुधवार को सुबह से पुत्र उमेश दांगी, विश्वजीत दांगी तथा अभिषेक दांगी सिलोदर की गोही नदी से पिता की खोजबीन के लिए नदी के दोनों ओर कर रहे थे। घटना स्थल से करीब तीन किमी दूर चोरदाहा के मंगर दाहा घाट के किनारे झाड़ियों के प्रेम दांगी की लाश दिखाई दी। पुत्र ने इसकी पुष्टि की। सूचना पर स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पहुंचा। प्रेम दांगी की लाश 72 घंटे बाद मिली। सिर में हेलमेट पहने थे। पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पंचनामा कर कब्जे में ले लिया।

दैहर के ग्राम नीमा के थे प्रेम दांगी : मृतक प्रेम दांगी पिता युगल दांगी दैहर पंचायत के ग्राम नीमा के रहने वाले थे। 15 वर्षो से बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना के ग्राम भरारी में रहकर सब्जी का व्यापार करते थे। सोमवार के शाम सब्जी बेच कर लूना से बनिवा टांड़, सिलोदर के रास्ते ग्राम भरारी जा रहे थे। तेज बारिश के कारण गोही नदी में तेज बहाव हो गया था। पानी सड़क पर बह रहा था। बनिवाटांड़ स्कूल के समीप सड़क कटाव तथा नदी के तेज धार में प्रेम दांगी लूना सहित बह गए थे। लूना गोही नदी के पुल के समीप फंस गया था तथा प्रेम दांगी तेज धार में बह गए थे। मृतक के तीन पुत्रो में उमेश दांगी और विश्वजीत दांगी नौकरी करते हैं और छोटा पुत्र अभिषेक दांगी है।


टिप्पणियाँ