सरकारी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में सप्ताहिक अवकाश को लेकर पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधित कर शनिवार को भी छुट्टी घोषित किया गया है।
शिक्षा सचिव ने जारी की अधिसूचना
शिक्षा विभाग के सचिव राजेश वर्मा ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि राजकीयकृत स्कूलों में हर शनिवार को सामान्य दिनों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक क्लास निर्धारित किया गया था। जबकि सुबह की व्यवस्था में सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे तक क्लास होता था। अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को स्कूल छुट्टी रहेंगे। जबकि अन्य शनिवार को अन्य दिनों की तरह ही होगा। फुल डे क्लास होगी। जानकारी हो कि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ समेत कई शिक्षक संघों ने केंद्रीय विद्यालय के तर्ज पर प्रत्येक माह कम से कम एक शनिवार को स्कूल छुट्टी रहने की मांग शिक्षा सचिव से किया था।
शिक्षक संघों ने जताई खुशी
प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को स्कूलों में छुट्टी होने की अधिसूचना जारी करने के बाद शिक्षक संघों ने खुशी जताई है। झारखंड राज्य प्राथमिकी शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौबे ने कहा कि पूर्व में शनिवार को साढ़े तीन घंटे क्लास की जगह छह घंटे कर दिया गया था। संघों की ओर से इसपर आपत्ती जताई गई थी। प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को स्कूलों में छुट्टी देने की मांग की गई थी। मांगे पूरी होने पर शिक्षक संघ में खशी है। शिक्षक संघों ने इसके लिए सरकार को धन्यवाद दिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें