दीपुगढ़ा में अनाथ बच्चों के लिए मिशनरी संस्था कोयल कुंज द्वारा संचालित अनाथालय में रहने वाले बच्चों के नाम विदेशों से आने वाले पैसे में हेरफेर करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार।
दीपुगढ़ा में अनाथ बच्चों के लिए मिशनरी संस्था कोयल कुंज द्वारा संचालित अनाथालय में रहने वाले बच्चों के नाम विदेशों से आने वाले पैसे में हेरफेर करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार।
दीपुगढ़ा में अनाथ बच्चों के लिए मिशनरी संस्था कोयल कुंज द्वारा संचालित अनाथालय में रहने वाले बच्चों के नाम विदेशों से आने वाले पैसे में हेरफेर हो रहा है। बच्चों के नाम फिक्स जमा करने के बाद उसे न निकाल कर बंदरबांट कर दिया जाता है। कोर्रा थाने की पुलिस ने ऐसे हीं एक अनाथ जॉनी सिंह के आवेदन पर दो संचालकों को गिरफ्तार कर जेल दिया है। गिरफ्तार दोनों संचालकों पर जानी सिंह के नाम पर बैंक में जमा करीब 70 लाख रुपये निकाल लेन और मांगने पर हत्या करने का आरोप था। इस बाबत जानी सिंह के फर्द बयान पर कोर्रा थाना कांड सं0-32/22 दर्ज किया गया था। 26 फरवरी को दर्ज इस प्राथमिकी में गिरफ्तार अभियुक्त विनय टुडू पिता मंजुल टुडू तथा संजीव हेम्ब्रम पिता मेश हेम्ब्रम को अभियुक्त बनाया था। जांच में दोनों आरोपितों पर लगे जांच की पुष्टि होने पर कोर्रा थाना की पुलिस ने वारंट निर्गत होने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपित अन्य की मदद से दीपूगढ़ा में कोयल कुंज नामक अनाथालय चलाते है।
जॉनी सिंह ने लगाए थे गंभीर आरोप, एक दर्जन बच्चों के करीब पांच करोड़ रुपये की हेराफेरी :
जॉनी सिंह ने पुलिस के समझ जानकारी देते हुए बताया था कि कोयल कुंज में आरोपित एक दर्जन बच्चों के करीब पांच करोड़ रुपये निकाल कर खा गए। बताया था कि यहां से कई बच्चे गायब हो गए, जिसका आज तक कोई अता पता नहीं है। गायब बच्चों के नाम पर बैंकों में फिक्स डिपाजिट है और यहीं पैसे ये लोग निकालकर गबन कर रहे है। बताया कि मेरी भी इनके द्वारा पैसा मांगे जाने पर हत्या का प्रयास किया गया था। किसी तरह थाना पहुंच कर जान बचाया था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें