30 अगस्त तक मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव के कार्यक्रम का कैलेण्डर जारी,अनुपालन के दिए गए निर्देश।

◼️ आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर अनोखी पहल, विद्यालयों में होंगे पूरे माह विशेष कार्यक्रम।
===============================
◼️ उपायुक्त की सोच और पहल से प्रभावित होकर राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने "स्कूल से सरहद तक" मुहिम को पूरे राज्य में लागू करने का निर्देश
===============================
◼️ 30 अगस्त तक मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव के कार्यक्रम का कैलेण्डर जारी,अनुपालन के दिए गए निर्देश।
===============================
◼️ सरकारी विद्यालयों में बच्चो के मध्य तिरंगे का होगा वितरण।
===============================
◼️ पूरे सम्मान के साथ फहरायें तिरंगा, महापुरूषों का करें स्मरण: उपायुक्त।

 भारत की आजादी के 75वें वर्षगाँठ के आलोक में “आजादी का अमृत महोत्सव ” 


जिले के सभी विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। हजारीबाग जिले के विद्यालयों में आजादी के अमृत महोत्सव 2022 को सफल बनाने के लिए विद्यालय के सभी बच्चों को अधिक से अधिक महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में जानकारी देने के लिए एक नवाचार का प्रयोग किया गया हैं। इस क्रम मेें नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय खरना, विष्णुगढ़, हजारीबाग में आजादी के अमृत महोत्सव के अनोखी पहल की गई है।
जिसमें प्रत्येक कक्षा में बच्चों की हाजिरी के समय उनके क्रमांक बोलने पर वे अपने क्रमांक के साथ एक-एक कर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के नाम पुकार रहे हैं, जिसका उद्देश्य बच्चों को विभिन्न महापुरुषों के बारे में जानकारी हासिल कराना एवं कक्षा में इनके विषय में अपने सहपाठियों/ अभिभावकों एवं समाज के अन्य लोगों को बताना है, ताकि सभी देश एवं राज्य के महापुरूषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में जान सकें।
यदि कक्षा में 40 बच्चे हैं तो 40 महापुरुषों के बारे में अपने शिक्षक से जानकारी प्राप्त कर सकेगे एवं अन्य लोगों को भी इनके विषय में बताएंगे। बच्चे इस तरह से स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गाँधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, राजगुरू, सुखदेव, लाला लाजपत राय, उद्धम सिंह, रानी लक्ष्मी बाई, झलकारी बाई, सरदार बल्लभ भाई पटेल, भीमराव अम्बेडकर आदि के योगदान के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेगे। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में झारखण्ड के विभिन्न महापुरुषों जैसेसिद्धो-कान्हो, चाँद, भैरव, ताना भगत, बुद्ध भगत, शेख बिहारी, जतरा भगत, बिरसा मुण्डा, तिलका माँझी आदि के योगदान एवं बलिदान को भी जान सकेंगे।

वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन, हजारीबाग की एक पहल स्कूल से सरहद तक से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने इस प्रकार के अनोखे सोच को राज्य के अन्तर्गत सभी जिले के विद्यालयों से आग्रह किया गया है कि वे कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों से सरहद के जवानों के लिए इस स्वतंत्रता दिवस पर संदेश के साथ अपने देश प्रेम की झलक को दिखलाता हुआ कार्ड बनाकर उपलब्ध करायेंगे, जिसे सरहद पर तैनात सैनिकों को भेजा जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा तीन उत्कृष्ट कार्ड को चयनित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

इस क्रम में शिक्षा विभाग, झारखंड ने चिट्ठी जारी कर निदेश दिया है कि हजारीबाग जिला में किये जा रहे इस अनोखी पहल को राज्य के सभी विद्यालयों में लागू किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अगस्त माह के लिए विशेष कार्यक्रम एवं गतिविधि कैलेंडर भी जारी किया है। 

➡️अगस्त माह के लिए कार्यक्रम एवं गतिविधि कैलेंडर

(कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ दिनांक माह प्रसंग/थीम)
06.08.2022 (शनिवार)-कविता पाठ, देशभक्ति कविता का भावपूर्ण प्रदर्शन 
08.08.2022 (सोमवार)-कार्ड पेंटिंग सेना के लिए 
10.08.2022 (बुधवार)-देशभक्ति स्लोगन/नारा आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित
11.08.20 22 (वृहस्पतिवार) -प्रभातफेरी, चित्रकला तिरंगा पेंटिंग/राष्ट्रीय धरोहर पर प्रतियोगिता, नृत्य आधारित, दिशभक्ति पर आधारित)
12.08.2022 (शुक्रवार)-प्रभातफेरी, भाषण स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित, विभिन्न क्रांतियों से संबंधित/विभिन्न क्षेत्र जैसे- उद्योग, अंतरिक्ष आदि में भारत का विकास 
13.08.2022 (शनिवार)-प्रभातफेरी, झंडोतोलन, वाद-विवाद, देशभक्ति गीत (समूह) - आजादी के 75 वर्ष में देश एवं राज्य का विकास 
14.08.2022 (रविवार) प्रभातफेरी, झंडोतोलन, नाटक - राष्ट्रीय एवं सामाजिक एकता पर आधारित 
15.08.2022 (सोमवार) प्रभातफेरी, झंडोतोलन, (स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन) 
16.08.2022 (मंगलवार) देशभक्ति गीत (एकल) 
17.08.2022 (बुधवार) कोलाज मेकिंग -स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित 
18.08.2022 (बृहस्पतिवार) - निबंध -झारखण्ड के महापुरुषों पर 
20.08.2022 (शनिवार) डॉक्युमेंट्री फिल्म: स्वतंत्रता सेनानियों की डॉक्युमेंट्री फिल्म 
22.08.2022 (सोमवार) भाषण: आजादी के 75 वर्ष
23.08.2022 (मंगलवार) नृत्य (समूह): विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य (एक भारत श्रेष्ठ भारत) 
24.08.2022 (बुधवार) पोस्टर मेकिंग: झारखंड से संबंधित 
25.08.2022 (बृहस्पतिवार) वाद-विवाद: आजादी के 75 वर्ष में झारखण्ड का विकास 
26.08.2022 (शुक्रवार) चित्रांकन: राष्ट्रीय धरोहर पर आधारित 
27.08.2022 (शनिवार) नाटक: विविधता में एकता 
29.08.2022 (सोमवार) कहानी लेखन: झारखण्ड के स्वतंत्रता सेनानियों के देश की आजादी में भूमिका 
30.08.2022 (मंगलवार) रंगोली: झारखण्ड की संस्कृति पर आधारित 

अमृत काल सप्ताह के लिए कार्यक्रम एवं गतिविधि कैलेंडर का क्रियान्वयन सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों एवं निजी विद्यालयों में प्रभावी होगा। वहीं राज्य के सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों (सरकारी सहायता प्राप्त, कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय, मॉडल विद्यालय एवं इंदिरा गाँधी बालिका विद्यालय सहित) एवं निजी विद्यालय में दिनांक 11 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत गाये जाएंगे, देशभक्ति स्लोगन/नारों का प्रयोग करेंगे/बच्चे स्कूल ड्रेस में रहेंगे तथा उनके हाथ में देशभक्ति पर आधारित थीम वाली तख्तियों को प्रदर्शित करेंगे। प्रभात फेरी के दौरान कोविड-19 संबंधी भारत सरकार तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। सभी विद्यालयों में दिनांक 13.08.2022 से 15.08.2022 तक प्रतिदिन प्रातः 9ः00 बजे झंडोतोलन किया जाएगा तथा प्रतिदिन संध्या 5ः50 बजे उसे ससम्मान उतार कर रख लिया जाएगा। साथ ही सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य अपने-अपने घरों में भी पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएंगे तथा अपने विद्यालय के बच्चों एवं उनके अभिभावकों को भी अपने घर पर तिरंगा फहराने हेतु प्रोत्साहित करेंगे। साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चो के मध्य तिरंगा का वितरण किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि कैलेंडर में वर्णित गतिविधियों में विद्यालय के सभी कक्षाओं के छात्र/छात्रा एवं शिक्षक भाग लेंगे। सभी कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ देशभक्ति के थीम पर आधारित होंगे। कैलेंडर के अनुसार गतिविधियों का अनुपालन दिनवार करना अनिवार्य होगा। सभी गतिविधियों का दस्तावेजीकरण (फोटोग्राफ सहित) विद्यालय स्तर पर संधारित कर झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् राज्य कार्यालय को उपलब्ध कराया जायेगा।


टिप्पणियाँ