हजारीबाग के छड़वा डेम में शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पूरे अकीदत के साथ मोहर्रम मनाया गया।जुलूस के साथ 22 गांव का ताजिया पहुंचा छड़वा मुहर्रम मेला।
हजारीबाग के छड़वा डेम में शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पूरे अकीदत के साथ मोहर्रम मनाया गया।
जुलूस के साथ 22 गांव का ताजिया पहुंचा छड़वा मुहर्रम मेला।
छड़वा मुहर्रम मेला में 22 गांव का ताजिया जुलूस के साथ पहुंचा। जहां पर सभी अखाड़ा धारियों ने घंटो कला कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान अखाड़ेधारियों ने गगनचुंबी निशान के साथ जुलूस निकालकर या हसन या हुसैन का जमकर नारा लगाया। छड़वा मुहर्रम मेला में कटकमसांडी, सदर, इचाक और कटकमदाग प्रखंड के 22 गांव का जुलूस ढोल ताशा के साथ पहुंचा। कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के गदोखर, बलियंद, रोमी, खुटरा, पबरा, हेदलाग, लुपुंग, असधीर, सुलमी,डाड, पिचरी, डुकरा, हरिना जबकि सदर प्रखंड के मंडई खुर्द, मंडई कला, इचाक प्रखंड के भुसूआ, कवातू, डुमरौन और कटकमदाग प्रखंड के पकरार गांव शामिल है। सभी जुलूस अपने अपने गांव से सुबह 10-11 बजे चला जो मेला स्थल पर दोपहर तीन बजे पहुंचा। जहां पर जुलूस में शामिल लोग गगनचुंबी निशान के साथ या हसन या हुसैन का नारा लगाते और नाचते गाते लाठी डंडा का खेल प्रदर्शन करते हुए अपने निर्धारित मार्गो से गुजरते हुए वापस हुई। हल्की बारिश होने के बावजूद मेला काफी भीड उमड़ पड़ी। लगातार दो साल कोरोना के कारण मुहर्रम जुलूस नहीं निकल पाया था। लेकिन इस वर्ष मुहर्रम जुलूस लोगों ने काफी उत्साह के साथ निकला।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की हुई पगड़ीपोशी।
छड़वा मुहर्रम समिति की ओर से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की पगड़ीपोशी की गई। मेला समिति के सदर मोहम्मद मुख्तार, सचिव मोहम्मद बाबर, खुटरा मुखिया अनवारुल हक, साजिद अली खान, फिरोज खान, जमशेद खान, नौशाद आलम आदि ने उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे, एसडीओ विधाभूषण, सीसीआर डीएसपी आरिफ एकराम, मुख्यालय डीएसपी राजीव कुमार, बीडीओ वेदवंती कुमारी, सीओ अनिल कुमार, कटकमसांडी पूर्वी जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, गदोखर मुखिया नारायण साव, कंचनपुर मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, उप मुखिया प्रकाश कुशवाहा, मनीष ठाकुर, कांग्रेस नेता डॉ आरसी मेहता, पबरा पैक्स चेयरमैन अजीत मेहता को पगड़ीपोशी कर सम्मानित किया।
मेला जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने में इनकी रही भूमिका।
छड़वा मुहर्रम मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने में लोहसिंघना थाना प्रभारी अरविंद सिंह, कटकमसांडी थाना प्रभारी आनंद आजाद, पेलावल ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, समाहरणालय प्रभारी अरुण कुमार रवानी, पंचायती राज पदाधिकारी विपुल कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिराम महतो, गजाधर साव, सुरेंद्र सिन्हा, विजय कुमार सहित कई सरकारी कर्मी का सराहनीय भूमिका रही। प्रखंड प्रशासन स्वयं अखाड़े धारियों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय थे।
छड़वा मुहर्रम मेला को सफल बनाने में मेला समिति का रहा विशेष सहयोग।
छड़वा मुहर्रम मेला को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। समिति के सदर मोहम्मद मुख्तार, सचिव बाबर अंसारी, साजिद अली खान, अनवारुल हक, जमशेद खान, मोहम्मद नौशाद के अलावा विभिन्न गांव के अखाड़ाधारी अंतु साव, इसराइल खान, महबूब आलम, अकबर अंसारी, मोहम्मद अयूब, बबलू अंसारी, अंजार हसनैन, मोहम्मद समीर, इमरोज खान, मोहम्मद सलीम, शाहिद आलम, इंतखाब आलम,अफताब आलम, तस्लीम उर्फ दरोगा कंस, राजू खान, महबूब आलम, मुस्तकीम, मोहम्मद सतार, नूर मोहम्मद, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद असरफ सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
अंतू साव का ताजिया कौमी एकता का किया मिशाल कायम।
छड़वा मुहर्रम मेला में जलमा से आनेवाला अंतू साव का ताजिया कौमी एकता का मिशाल कायम किया। अंतू साव अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पिछले कई दशकों से ताजिया निकालते आ रहे हैं। वे कहते हैं कि ताजिया निकालने की परंपरा उनके पूर्वजों ने शुरू की गई है जो निरंतर जारी है। वह कहते है ताजिला निकालने मे पत्नी सहित उनके सभी परिवार सहयोग करते हैं।
मुहर्रम मेला में खुटरा का निशान सबसे बड़ा रहा।
छड़वा मुहर्रम मेला में खुटरा गांव का निशान सबसे बड़ा था। निशान को गांव से मेला स्थल तक लाने के लिए करीब एक दर्जन लोग लगे हुए थे। निशान को बैलगाड़ी पर खड़ा कर चारो ओर से रस्सी का सहारा देते लाया गया।
मेला में चाट पकौड़े की हुई जमकर बिक्री।
छड़वा मुहर्रम मेला में चाट पकौड़े की जमकर बिक्री हुई। हालांकि हल्की बारिश होने के कारण दुकानदारों को कभी कभी परेशान होना पड़ा, लेकिन तीन बजे के बाद आसमान के साफ होते ही ठेलों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें