सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान

सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान। 

गरसुला के लुरंगा में संतोष गंझू पिता भिखू गंझू की मौत पिछले दिनों सर्पदंश के बाद झाड़ फूंक के चक्कर में फंसे रहने से हो गयी। बड़कागांव पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी पति दीपक करमाली ने ग्रामीणों से कहा कि जहरीले जानवर, सांप, बिच्छू आदि के काटने पर तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं। झाड़- फूंक के चक्कर में न पड़ें।
डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कोई सुविधा ना हो तो तुरंत हमें सूचना दें तुरंत व्यवस्था कर हॉस्पिटल पहुंचाया जाएगा। संतोष गंझू घर का एकलौता बेटा था। बुढ़ा बाप, पत्नी मंजू देवी, तीन वर्ष का बेटा एवं एक वर्ष की बेटी को छोड़ गए है। 
मृतक संतोष गंझू के परिवार की गरीबी को देखते हुए जिप सदस्य गीता देवी के प्रतिनिधि दीपक करमाली ने मृतक की पत्नी को दशक्रम के लिए चावल, आंटा, तेल, दाल आदि सामान सहयोग किए। मौके पर दीपक करमाली, सोनू महतो, कैलाश महतो, दिनेश साव, जैक्बस सोरेन, भिखू गंझू, अच्छीन्दर गंझू, सहदेव सिंह, छोटन सिंह, सहदेव गंझू, जिरवा देवी, मसोमत पोकली, मसोमत पार्वती, सुमन देवी आदि लोग उपस्थित थे।

Please Like & Share

Facebook Page Instagram Twitter WhatsApp

टिप्पणियाँ