इचाक प्रखंड के मनाई गांव के कर्बला मैदान में तीन बजते ही बिछता है जुए की बिसात।

इचाक प्रखंड के मनाई गांव के कर्बला मैदान में तीन बजते ही बिछता है जुए की बिसात। 

इचाक,प्रखंड के मनाई गांव के कर्बला मैदान इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यहां दिन के तीन बजते ही जुए की बिसात बिछ जाती है। कर्बला मैदान के जुए अड्डे पर बरकट्ठा, चौपारण, दारू, कटकमसांडी, पदमा और इचाक के अनुभवी प्लेयर भाग्य आजमाने पहुंचते हैं। यहां 10 से 12 लाख का वारा न्यारा हर दिन होता है। जुए के फलते फूलते धंधे में जहां अनुभवी प्लेयर की चांदी कटती है। वहीं नए प्लेयर घंटों में अपनी गाढ़ी कमाई गवां कर हाथ मलते वापस लौट आते हैं। इससे न सिर्फ प्लेयर को नुकसान होता है। बल्कि उनके गृहिणी और बच्चों को भी हार का मार सहना पड़ता है। कर्बला जुआ अड्डा के ठीक एक किलोमीटर पहले हंसेल स्कूल ग्राउंड में जुए और मांस मदिरा का कारोबार खूब फल फल रहा है। भूख लगने पर खेल में थके हारे प्लेयर हंसेल स्कूल ग्राउंड पहुंचते हैं जहां संचालित रेस्टोरेंट में मनचाहा कबाब और सबाब का आनंद उठाते हैं। मनाई से सटे सयालखुर्द के ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक महीने के अंदर भारत महतो, इंद्रदेव प्रसाद मेहता के कुएं में लगा सिंचाई पंप की चोरी जुआरियों ने कर ली। जबकि सयालकला गांव के छोटन राम के घर का ताला तोड़कर अंदर पल रहे दो जोड़ा मुर्गी और दो जोड़ा बत्तख जुआरी चुरा ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध धंधा की सूचना पुलिस को दी गई। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होने से आसपास के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री चुलाई तथा जुए के फलते फूलते कारोबार पर प्रशासन द्वारा अंकुश नहीं लगाया गया तो इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।

Please Like & Share

Facebook Page Instagram Twitter WhatsApp

टिप्पणियाँ