इचाक निवासी एसएसबी जवान की असम में फंदे से झूलती मिली लाश।

इचाक निवासी एसएसबी जवान की असम में फंदे से झूलती मिली लाश। 


असम में ट्रेनिंग कर रहे इचाक निवासी एसएसबी जवान की लाश फंदे से झूलती मिली। प्रखंड के बरका कला गांव निवासी रामेश्वर महतो का पुत्र सुभाष कुमार मेहता (30) एसएसबी में प्रशिक्षण ले रहा था।उसकी बहाली 19 अप्रैल 2021 हुई थी। ट्रेनिंग इंचार्ज के अनुसार सुबह की पीटी के बाद ब्रेकफास्ट के लिए सुभाष बैरक में गया। वहां चाय पी। इसके बाद 10-20 जवानों को इलाज के लिए सिकरी कोर्ट अस्पताल जाना था। जिसमें सुभाष भी शामिल था। एंबुलेंस वाहन पर चढ़ने के दौरान इंचार्ज ने जब सुभाष को वहां में नहीं देखा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। इस क्रम में अपने बैरक से हटकर दूसरे तीसरे कमरे में गमछी के फंदे के सहारे पंखा से झूलता पाया गया। तत्काल उसके साथियों ने सुभाष को अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कमाऊ बेटे की मौत की खबर गांव पहुंचते ही बरका कला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों की भीड़ रामेश्वर महतो के घर की ओर उमड़ पड़ी। मृतक जवान की पत्नी प्रियंका कुमारी, मां शांति देवी, भाई गौतम कुमार मेहता, बबलू कुमार मेहता और पिता के दहाड़ से माहौल गमगीन हो गया। मृतक का शव शुक्रवार देर रात तक पैतृक गांव पहुंचने की सूचना है। उसका अग्नि संस्कार शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ बरका कला घाट पर किया जाएगा। सुभाष कुमार तीन भाइयों में बड़े थे। उनके दो छोटे भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं, पिता किसान हैं।



टिप्पणियाँ