फॉरेंसिक टीम ने परमजीत के घर से इकट्ठे किए सैंपल!चरही थाना क्षेत्र के अंटमरवा टोला में अकेली महिला को बीते शनिवार को दुष्कर्म की कोशिश और जलाकर मारने का प्रयास किया गया था।
फॉरेंसिक टीम ने परमजीत के घर से इकट्ठे किए सैंपल!
चरही थाना क्षेत्र के अंटमरवा टोला में अकेली महिला को बीते शनिवार को दुष्कर्म की कोशिश और जलाकर मारने का प्रयास किया गया था।
चरही थाना क्षेत्र के अंटमरवा टोला में अकेली महिला को बीते शनिवार को दुष्कर्म की कोशिश और जलाकर मारने का प्रयास किया गया था। इस मामले के उद्भेदन में पुलिस ने फोरेंसिक जांच की मांग उच्च स्तरीय पदाधिकारी से की थी। जिससे इस मामले का सही तरीके से उद्भेदन हो सके। यह रहस्यमयी मामला क्षेत्र के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
महिला तिलकी कुमारी (23) वर्ष जो सरदार परमजीत सिंह की तीसरी पत्नी बताई जाती है। रांची रिम्स में इलाजरत है। पति सरदार परमजीत सिंह उसके साथ ही रहकर इलाज करा रहा है। घर बंद होने के कारण पुलिस द्वारा उसके घर की निगरानी के लिए बाहर में चौकीदार तैनात कर रखा है। ताकि बंद घर को कोई खोलकर साक्ष्य के साथ छेड़ ड़ न कर दे।
सुबह से ही रांची से असिस्टेंट डायरेक्टर के नेतृत्व में आई चार सदस्यीय फोरेंसिक टीम चरही थाना पहुंच गई। सरदार परमजीत के बंद घर को उसके साला बैजनाथ प्रजापति की उपस्थिति में खोला गया। टीम के साथ चरही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार और एसआई निरंजन प्रकाश घर में पहुंचे।
टीम अपने स्तर से लगभग दो घंटे तक बारीकी से जांच की। महिला को जिस खटिया में बांधकर जलाया गया था, उस खटिया की पूरी रस्सी जल चुकी थी। फॉरेंसिक टीम ने आग से झुलसी हुई महिला के बाल, जले हुए कपड़े, रस्सी समेत अन्य कई तरह की चीजों के सैंपल अपने साथ ले गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें