बड़कागांव रेंजर भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर, मेडिका रेफरऑफिस का कार्य कर रांची से लौट रहे थे। हजारीबाग डेमोटांड़ में हुई हादसा।

बड़कागांव रेंजर भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर, मेडिका रेफर

ऑफिस का कार्य कर रांची से लौट रहे थे हजारीबाग डेमोटांड़ में हुई हादसा




 हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव के वन क्षेत्र के रेंजर छोटे लाल साहू सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। रेंजर छोटे लाल साहू को घायल अवस्था में राष्ट्रीय उच्च पथ का एंबुलेंस से भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग लाया जहां स्थिति गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेंजर को रांची के मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रेंजर छोटे लाल साहू रांची स्थित एक भवन के ऑफिस का कार्य कर हजारीबाग लौट रहे थे। डेमोटांड़ में मोटरसाइकिल सवार को बचाने में रेंजर की वाहन टेलर से जा लड़ी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वाहन में सवार रेंजर छोटेलाल साहू का चालक इजहार अंसारी कोई दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं। लेकिन चालक खतरे से बाहर है। जब भी रेंजर छोटे लाल साहू को काफी गंभीर चोटें लगी हैं जिससे उन्हें मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वाहन चालक इजहार अंसारी ने कहा कि एक मोटरसाइकिल सवार तेज गति से विपरीत दिशा से आ रहा था जिसे बचाने के कारण यह बड़ी हादसा हो गई। चालक ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार को बचाने के लिए जब वाहन का ब्रेक लगाया तो ब्रेक फेल हो गया और बुरी तरीके से सामने जा रहे ट्रेलर में लड़ गई।

टिप्पणियाँ