NH 100 की हालत ठीक नहीं : एनएच 100 में कई जगहों पर बने गड्ढे आने-जाने वालों को हो रही परेशानी। हजारीबाग से दारू तक की सड़क की स्थिति और जर्जर है।

NH 100 की हालत ठीक नहीं : एनएच 100 में कई जगहों पर बने गड्ढे आने-जाने वालों को हो रही परेशानी।  हजारीबाग से दारू तक की सड़क की स्थिति और जर्जर है।


NH100 के कई जगहों पर गड्ढे बन चुके हैं। खराब सड़क के चलते कई बार घटनाएं भी हुई हैं।

चतरा से बगोदर को जोड़ने वाली सड़क एनएच 100 की हालत ठीक नहीं है। कई जगहों पर गड्ढे बन चुके हैं। खराब सड़क के चलते कई बार घटनाएं भी हुई हैं। बता दें कि हजारीबाग होकर यह रोड जीटी रोड को जोड़ती है। सैकड़ों गाड़ियों का आवागमन इस पथ पर होता है। वही हजारीबाग से एनएच हंड्रेड में होकर सैकड़ों गाड़ियां आती जाती हैं। वही एनएच हंड्रेड के हजारीबाग से दारू तक की सड़क की स्थिति और जर्जर है। इसके चलते दर्जनों गांव के लोग इचाक की ओर रुख कर लिया हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इस सड़क को बनाने की मांग की पर स्थिति जस की तस बनी है। सड़क रिपेयरिंग के नाम पर कभी-कभार कुछ गढ़ों को भर दिया जाता है, पर कुछ दिनों की बात स्थिति वही हो जाती है। बता दें कि दारू प्रखंड के कई ऐसे गांव हैं, जहां के लोग इस सड़क से जिला मुख्यालय तक आना-जाना करते हैं। लेकिन सड़क की स्थिति खराब होने से ग्रामीण इचाक हंड्रेड 33 रोड से अब अपना गांव आना-जाना करते हैं। लोगों ने कहा की हजारीबाग से बगोदर तक की सड़क अच्छी होती तो हम लोगों को दूसरे सड़क से आना जाना नहीं पड़ता। जरगा, खैरा, बसरिया, लोहडी कला, तियुज, चोरिया, पुनाई सहित एक दर्जन से ऊपर गांव के लोग इन दिनों इचाक होकर अपना घर आते जाते हैं। फोरलेन का नहीं हुआ निर्माण कार्य शुरू बता दें कि एनएच हंड्रेड में हजारीबाग सिंघानी से बगोदर तक फोरलेन का निर्माण कार्य प्रारंभ होना था, जो अभी तक शुरू नहीं हुआ है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अगस्त महीने में इस परियोजना की मंजूरी दी थी। पर काम शुरू नहीं होने से लोग निराश है।


टिप्पणियाँ