युवती की हत्या का राज गहराया, प्रेमी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ! तीन साल से युवती का सिपाही से चल रहा था प्रेम प्रसंग। युवती के शरीर पर चोट के निशान भी थे।

युवती की हत्या का राज गहराया, प्रेमी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ! तीन साल से युवती का सिपाही से चल रहा था प्रेम प्रसंग। युवती के शरीर पर चोट के निशान भी थे। 


परशु कुमार राम की पहली पत्नी से छह बेटी और एक बेटा है। पत्नी ने मेजर से परशुराम की शिकायत भी की थी कि उसका अन्य महिला से संबंध है। फिर फरवरी में पत्नी की संदेहास्पद मौत हो गई थी।


हत्या से एक दिन पहले रिंकी और परशुराम में हुआ था विवाद। रिंकी कुमारी की बहाली होमगार्ड में हुई थी। 


सितंबर में सिपाही परशुराम से युवती रिंकी कुमारी की शादी का वायरल हुआ था वीडियो। अक्टूबर से दोनों पुराने पुलिस क्वार्टर में साथ रह रहे थे। 


पुलिस लाइन स्थित युवती रिंकी कुमारी (28) की मंगलवार की रात हत्या के बाद पुलिस की सघन जांच शुरू हो गयी है। इस मामले में झारखंड पुलिस बल सैप के कांस्टेबल नंबर 671 परशु कुमार राम को हिरासत में लिया गया है। परशु कुमार राम पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना अंतर्गत ओरिया का रहने वाला है। बताया जाता है कि उक्त जवान का मृतका के साथ ढाई तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात को लेकर पहली पत्नी से लड़ाई झगड़ा भी होता था। सात माह पहले उसकी पत्नी संगीता देवी की लेस्लीगंज ओरिया मे संदेहास्पद मौत हो गई थी। तब परशु कुमार राम ने उसकी मौत का कारण बीमारी को बताया था। लेकिन जांच अधिकारी इसे इसी प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे थे। परशु कुमार राम की पहली पत्नी से छह बेटी और एक बेटा है। सूत्रों ने बताया कि उक्त सिपाही का जमादार में प्रोन्नति होने वाली थी। उसने एएसआई की ट्रेनिंग भी पूरा कर ली थी। उसने बैंक से लोन लेकर हजारीबाग रेलवे स्टेशन के पास 10 लाख रुपए में घर बनाने के लिए जमीन खरीदी थी। इस कारण वेतन का आधा से अधिक पैसा लोन में कट जा रहा था। इस कारण भी वह तनाव में था। पहली पत्नी की मौत के बाद वह रिंकी कुमारी के साथ पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में साथ रहने लगा।

सूत्रों ने बताया कि उक्त सिपाही का जमादार में प्रोन्नति होने वाली थी। उसने एएसआई की ट्रेनिंग भी पूरा कर ली थी। 

          रिंकी कुमारी की बहाली होमगार्ड में हुई थी। 

इचाक झरपो निवासी रिंकी कुमारी हजारीबाग के नवाबगंज स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर कर्मी के रूप में काम करती थी। उसके पिता सीताराम रविदास है। रिंकी की बहाली होमगार्ड में हुई थी। होमगार्ड बहाली के मामले की जांच चल रही है।  इसलिए रिंकी को नियुक्ति का इंतज़ार था। 

सिपाही परशु कुमार राम की बेवफाई से पत्नी रहती थी परेशान !

बताया जा रहा है के सात बच्चों का पिता पलामू निवासी सिपाही परशु कुमार राम हजारीबाग के पुलिस लाइन में पुराने भवन में रहता है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी ने मेजर से परशुराम की शिकायत भी की थी कि उसका अन्य महिला से संबंध है। यह चर्चा है कि पति की बेवफाई के कारण उसे हार्ट अटैक आया था और आठ माह पहले उसका निधन हो गया। तब परशु कुमार राम ने उसकी मौत का कारण बीमारी को बताया था। लेकिन जांच अधिकारी इसे इसी प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। 

सितंबर में सिपाही परशु कुमार राम से युवती रिंकी कुमारी की शादी का वायरल हुआ था वीडियो।

इधर पत्नी की मौत के बाद अगस्त में रिंकी ने परशु कुमार राम से प्रेम करने की बात अपने परिजनों को बताई थी। उसके बाद सितंबर में शादी का वीडियो भी वायरल होने की बात सामने आ रही है। जब सिपाही के परिजनों को महिला रिंकी कुमारी के साथ संबंध की बात पता चली, तो घर में विरोध होने लगा। पहली पत्नी के परिजनों एवं बच्चों ने जब विरोध किया और परशु कुमार राम पर उसे छोड़ देने का दबाव बनाने लगे। ऐसे में प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद बढ़ने लगा और रिंकी फिर अपने घर चली गई। अक्तूबर में रिंकी अपने भाई के साथ अपने प्रेमी सिपाही परशुराम के साथ पुराने पुलिस क्वार्टर में रहने लगी। 

शव मिलने के एक दिन पहले रिंकी और परशु कुमार राम में हुआ था विवाद। 

बताया गया कि शव मिलने के एक दिन पहले भी परशु कुमार राम और रिंकी में विवाद हुआ था कि वह या तो पहली पत्नी के परिजनों और बच्चों के साथ रहे अथवा उसके साथ। फिर अगले दिन रात में क्वार्टर में युवती रिंकी कुमारी का गला रेता हुआ शव बरामद हुआ। 

अक्टूबर से दोनों पुराने पुलिस क्वार्टर में साथ रह रहे थे। 

वहीं आरोपी सिपाही परशु कुमार राम का कहना है कि रिंकी से उसकी मुलाकात होमगार्ड की बहाली के दौरान हुई थी। तब से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस लाइन क्वार्टर में दोनों दो माह से साथ रह रहे थे। मंगलवार की शाम वह पुलिस लाइन में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए गए थे। वापस आया तो देखा कि रिंकी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसकी सूचना उन्होंने अपने विभागीय अधिकारियों को दी। 

परिजनों के बयान पर होगी आगे की कार्रवाई : लोहसिंघना थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह

इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में महिला की हत्या की सूचना मिली। उसके बाद परशु कुमार राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी थे। वहीं गला रेता हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब परिजनों के बयान के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी

पुलिस लाइन के सिपाही से लगातार संपर्क में थी बेटी : मां द्रौपदी देवी

इस संबंध में रिंकी कुमारी की मां द्रोपदी देवी ने बताया कि उसकी बेटी की नौकरी होमगार्ड में हुई थी और वह पुलिस लाइन के एक सिपाही से लगातार बात करती थी। उसने बताया था कि पुलिस लाइन का एक लड़का है। जो बार-बार फोन करता है और शादी करना चाहता है। कुछ महीने के बाद सिपाही की ओर से एक वीडियो वायरल किया गया, जिसमें दोनों शादी कर चुके थे। फिर कुछ महीनों के बाद आपस में दोनों का विवाद होने लगा जिसके बाद लड़की घर चली आई।  फिर सिपाही ने समझा-बुझाकर अक्तूबर में उसकी बेटी को बुला लिया था। 





टिप्पणियाँ