हजारीबाग शहरी क्षेत्रों में कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश करने पर देना होगा टैक्स! कमर्शियल वाहनों से चुंगी की वसूली के लिए छह मुख्य स्थान चिन्हित किए गए हैं।

हजारीबाग शहरी क्षेत्रों में कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश करने पर देना होगा टैक्स! कमर्शियल वाहनों से चुंगी की वसूली के लिए छह मुख्य स्थान चिन्हित किए गए हैं। 


बंदोबस्ती के लिए बोली लगाई गई, जिसमें अधिकतम चार करोड़ रुपए की बोली लगी।



हजारीबाग शहरी क्षेत्र में व्यवसायिक वाहनों को प्रवेश के लिए चुंगी देना होगा। इसके लिए शनिवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बजाप्ता बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। बंदोबस्ती के लिए बोली लगाई गई, जिसमें अधिकतम चार करोड़ रुपए की बोली लगी। 


यह बंदोबस्ती एक वर्ष के लिए होगी। हजारीबाग शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने वाले कमर्शियल वाहनों से चुंगी की वसूली के लिए छह मुख्य स्थान चिन्हित किए गए हैं, यह छह स्थान है सिरसी नदी से सिरसी चौक, कूद रेल ब्रिज के पास, चतरा रोड, बाजार समिति के पास, नूतन नगर चौक के पास तथा क्षितिज हॉस्पिटल के पास।जानकारी के अनुसार सूचना भवन में आयोजित इस बंदोबस्ती में 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें आरंभिक बोली डेढ़ करोड़ से शुरू की गई। बाद में बोली लगाने वाले 17 में से चार के बीच प्रतिस्पर्धा चली।

अंततः पुरुषोत्तम लाल सरोज को चार करोड़ रुपए में यह बंदोबस्ती दी गई। बताया गया है कि लगाई गई बोली का 25 प्रतिशत राशि एक सप्ताह के अंदर नगर निगम में जमा कराना होगा। इसके बाद चिह्नित स्थानों पर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कुछ समय दिया जाएगा। बताया गया है कि चुंगी शहर में प्रवेश करने वाले सिर्फ व्यवसायिक वाहनों से ही वसूला जाना है। निजी वाहनों या शहर से जाने वाले वाहनों से नहीं। साथ ही यह भी बताया गया है कि किस तरह के वाहन से कितना चुंगी लिया जाएगा, इसका निर्धारण नगर निगम के द्वारा किया जाएगा। इस बंदोबस्ती में कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह, नगर प्रबंधक विकास मंडल, कनीय अभियंता संजय सिंह, प्रधान सहायक निरंजन सिंह तथा अन्य निगम कर्मी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ