शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों में टोल नाका लगाकर बाहर से माल लेकर आने वाले वाहनों से टोल कलेक्शन लिया जाएगा।

शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों में टोल नाका लगाकर बाहर से माल लेकर आने वाले वाहनों से टोल कलेक्शन लिया जाएगा। 

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आठ जगहों पर मार्केट का निर्माण करने का निर्णय लिया गया।

सभी वार्डों में दो-दो हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा तथा सड़कों के किनारे एलईडी रोप लाइट लगाया जाएगा।

सभी वार्ड पार्षदों से अपने अपने वार्ड क्षेत्र के लिए 15-15 लाख तक योजना का प्रस्ताव देने के लिए कहा गया।

हजारीबाग नगर निगम बोर्ड की बैठक बुधवार को महापौर रोशनी तिर्की की अध्यक्षता में हुई। माना जा रहा है निकट भविष्य में होने वाले निगम चुनाव से पहले वर्तमान बोर्ड की यह आखिरी बैठक थी। बैठक में नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित तथा वार्ड पार्षद मौजूद थे। जानकारी के अनुसार इस बैठक में नगर निगम का रेवेन्यू बढ़ाने पर फोकस था, जिसमें कार्यालय की ओर लाए गए प्रस्ताव। 

शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों में टोल नाका लगाकर बाहर से माल लेकर आने वाले वाहनों से टोल कलेक्शन वसूलने पर चर्चा हुई। शहर में कटकमसांडी, बड़कागांव, सिमरिया, सिंदूर, क्षितिज हास्पीटल, अमृतनगर तरफ से सड़क आती है। इन मार्गों में टोल लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। कुछ वार्ड पार्षदों ने इस आपत्ति जताई। कहा कि शहर में प्रतिदिन हजारों किसान अपने कृषि उत्पाद लेकर शहर आते हैं। उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस पर नगर आयुक्त ने कुछ नगर निगमों के उदाहरण गिनाए जहां ऐसी व्यवस्था लागू है। साथ कहा गया किसानों पर बोझ न पड़े इसके उपाय किए जाएंगे। बहरहाल इस पर और वर्क आउट करने की जरूरत बताई गई।

8 स्थानों पर मार्केट निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आठ जगहों पर मार्केट का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। ये स्थल है डेली मार्केट, सरदार रोड, पिपरिया स्कूल, रवींद्र पथ, निर्मल महतो पार्क के सामने, काली बारी, डंपिंग ग्राउंड तथा पालिका मार्केट को बहुमंजिला करने का प्रस्ताव पास हुआ। सभी वार्डों में दो-दो हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा तथा सड़कों के किनारे एलईडी रोप लाइट लगाया जाएगा। बैठक में इसके अतिरिक्त झील रोड स्थित भवन की बंदोबस्ती का प्रस्ताव पास हुआ।

वहीं सभी वार्ड पार्षदों से अपने अपने वार्ड क्षेत्र के लिए 15-15 लाख तक योजना का प्रस्ताव देने के लिए कहा गया। बैठक के मद्देनजर एजेंडा के साथ दिए गए योजना के प्रस्तावों में विभिन्न वार्डों के बीच असमानता को लेकर खारिज कर दिया गया। बैठक में नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, पार्षद, कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह, नगर प्रबंधक, अभियंता, प्रधान सहायक, लेखापाल आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ