बुजुर्ग महिला से शहर के गोला चौक से छीनी सोने की चेन। शहर में मोबाइल और चेन छिनतई की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सुबह मॉर्निंग वॉक और मंदिर जाने वाली महिलाएं बदमाशों के टारगेट में रहती हैं।
बुजुर्ग महिला से शहर के गोला चौक से छीनी सोने की चेन।
शहर में मोबाइल और चेन छिनतई की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सुबह मॉर्निंग वॉक और मंदिर जाने वाली महिलाएं बदमाशों के टारगेट में रहती हैं।
गुरुवार को चेन छिनतई का नया मामला सामने आया है। जैन मंदिर के नजदीक बाडम बाजार निवासी शकुंतला माहेश्वरी ने सदर थाना में चेन छिनतई का आवेदन दिया है। उन्होंने कहा है कि वह गुरुवार को सुबह 8.45 बजे अपने आवास से गोला चौक की ओर जा रही थी। इस क्रम में दो बाइक सवार आए और धक्का देते हुए उनके गले का चेन छिनकर भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया। जब तक आसपास के लोग दौड़ते लेकिन तब तक दोनो बदमाश भाग निकले। शकुंतला माहेश्वरी जब सदर थाना शिकायत लेकर पहुंची तो ओडी ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारी ने आवेदन नहीं देने को लेकर पहले समझाया। कहा कि बुढ़ापे में कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ेगा। इसलिए सन्हा दर्ज कराएं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस छिनतई के मामले दर्ज करने से परहेज करती है ताकि उनकी नाक नहीं कट जाए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें