सदर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित मालती मिथिलेश अपार्टमेंट में एक डिलीवरी ब्वॅाय ने घर में अकेली लड़की को देखकर घर में घुसकर छेड़खानी की।लड़की चिल्लाने लगी तब तक उनके घर का कुत्ता भौंकने लगा। इससे लड़का भाग खड़ा हुआ। पर सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी।

सदर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित मालती मिथिलेश अपार्टमेंट में एक डिलीवरी ब्वॅाय ने घर में अकेली लड़की को देखकर घर में घुसकर छेड़खानी की।

लड़की चिल्लाने लगी तब तक उनके घर का कुत्ता भौंकने लगा। इससे लड़का भाग खड़ा हुआ। पर सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी।

मामले की प्राथमिक स्तर पर जांच की जा रही है दोषी लड़के किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। (महेश प्रजापति, एसडीपीओ, सदर हजारीबाग)



सदर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित मालती मिथिलेश अपार्टमेंट में एक डिलीवरी ब्वॅाय ने घर में अकेली लड़की को देखकर घर में घुसकर छेड़खानी की। इस संबंध में मकान मालकिन ने स्थानीय सदर थाने में आवेदन दिया है। इसमें बताया है कि शुक्रवार को दिन में 1.17 मिनट वंशीलाल चौक स्थिति डीटीडीसी कूरियर के डिलीवरी ब्वॉय ने घर का दरवाजा खटखटाया। लड़की ने दरवाजा खोला तो कहा कि एक ओटीपी आपके पास गया होगा। लड़की ने जवाब दिया। जिनके मोबाइल पर ओटीपी जाएगा वह यहां नहीं है। इतने में कूरियर ब्वॉय ने पानी मांगा। लड़की अंदर पानी लाने के लिए गयी तब तक वह अंदर घुस आया। दरवाजा बंद कर लड़की से जोर जबरदस्ती की कोशिश करने लगा। इधर लड़की चिल्लाने लगी तब तक उनके घर का कुत्ता भौंकने लगा। इससे लड़का भाग खड़ा हुआ। पर सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी। इधर लड़की ने हिम्मत दिखाते गेट बंद कर दिया। लौटने पर मकान मालकिन को इसकी जानकारी दी। मकान मालकिन ने बताया कि लड़की उनके घर में पारिवारिक सदस्य की तरह रहती है। वह आदिवासी परिवार से है। तब उन्होंने मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया। इधर डीटीडीसी कूरियर के प्रबंधन विकास कुमार से फोन पर पक्ष लेने की कोशिश गयी तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। हालांकि उनके कार्यालय से बताया गया कि उनके यहां भी यह सूचना मिली है। वे लोग घटना से हतप्रभ हैं। यह लड़का काफी दिनों से काम कर रहा था। पहले कभी ऐसी शिकायत नहीं आयी है।


टिप्पणियाँ