अक्टूबर के महीने में बैंकों में बस 9 दिन ही काम होगा। यानी 21 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसलिए अगर आपका इरादा भी अगले महीने बैंक जाने का है, तो हॉलीडे लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं।
Bank Holidays: अक्टूबर में छुट्टियां ही छुट्टियां, 21 दिन बैंक रहेंगे बंद, चेक करें पूरी लिस्ट।
बैंकों में किस दिन अवकाश होगा, इसकी जानकारी रिजर्व बैंक देता है। रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष के लिए अवकाश सूची (Bank Holiday List) तैयार करता है। अक्टूबर में दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली (Diwali 2022), छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार मनाएं जाएंगे।
अक्टूबर में कई सारे त्योहार होते हैं। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली (Diwali 2022), छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार इसी महीने में आते हैं। अब जब इतने त्योहार होंगे तो यह तो निश्चित ही है कि अक्टूबर में छुट्टियां भी भरपूर होंगी। यही कारण है कि अक्टूबर के महीने में बैंकों में बस 9 दिन ही काम होगा। यानी 21 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसलिए अगर आपका इरादा भी अगले महीने बैंक जाने का है, तो हॉलीडे लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं।
बैंकों में किस दिन अवकाश होगा, इसकी जानकारी रिजर्व बैंक देता है। रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष के लिए अवकाश सूची तैयार करता है। यहां यह जान लेना जरूरी है कि पूरे देश के बैंक अक्टूबर में 21 दिन बंद नहीं रहेंगे। छुट्टियों की जो लिस्ट आरबीआई ने जारी की है, इसमें से कई अवकाश राष्ट्रीय हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, कुछ अवकाश स्थानीय या क्षेत्रीय स्तर के हैं। उन दिनों को केवल उससे जुड़े राज्यों में ही बैंक शाखाएं बंद होंगी। इसलिए जरूरी नहीं है कि अगर किसी दिन दिल्ली में बैंकों को छुट्टी हो तो उस दिन झारखंड में भी बैंक बंद रहें।
ऑनलाइन सेवाओं का उठाएं फायदा बैंकों की अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं। आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि जिस बैंक से आप जुड़े हैं, वो कितनी तरह की बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराता है। इसका फायदा यह होगा कि हो सकता है कि जिस काम के लिए आप बैंक जाने की सोच रहे हैं, वो ऑनलाइन ही हो जाए और आपको बैंक ब्रांच जाना ही न पड़े। हालांकि, अब भी कई ऐसे काम हैं, जो बैंक ब्रांच जाकर ही किए जा सकते हैं।
इसलिए हर बैंक ग्राहक को बैंकों की छुट्टियों की जानकारी होनी चाहिए।
Bank Holiday October 2022 List
➡️1 अक्टूबर – बैंक की अर्धवार्षिक क्लोजिंग (पूरे देश में अवकाश)
➡️2 अक्टूबर – रविवार और गांधी जयंती की छुट्टी (पूरे देश में अवकाश)
➡️3 अक्टूबर – महाअष्टमी (दुर्गा पूजा) (अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक बंद रहेंगे)
➡️4 अक्टूबर – महानवमी/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनन्तपुरम में छुट्टी रहेगी)
➡️5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी) (पूरे देश में छुट्टी)
➡️6 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) (गंगटोक में अवकाश रहेगा)
➡️7 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशाईं) (गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे)
➡️8 अक्टूबर – दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनन्तपुरम में अवकाश रहेगा)
➡️9 अक्टूबर – रविवार
➡️13 अक्टूबर – करवा चौथ (शिमला में अवकाश)
➡️14 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (जम्मू, श्रीनगर में अवकाश रहेगा)
➡️16 अक्टूबर – रविवार
➡️18 अक्टूबर – कटि बिहू (गुवाहाटी में छुट्टी)
➡️22 अक्टूबर – चौथा शनिवार
➡️23 अक्टूबर – रविवार
➡️24 अक्टूबर – काली पूजा /दीवाली / नरक चतुर्दशी) (गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में छुट्टी)
➡️25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा ( गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में छुट्टी)
➡️26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस (अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में अवकाश रहेगा)
➡️27 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में छुट्टी)
➡️29 अक्टूबर पांचवा शनिवार
➡️30 अक्टूबर – रविवार
➡️31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में अवकाश रहेगा)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें