आज दिनांक 13 अक्टूबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हज़ारीबाग के प्रशासनिक भवन के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, 21 मांगो को लेकर विश्वविद्यालय के आम छात्रों के द्वारा जारी है।

आज दिनांक 13 अक्टूबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हज़ारीबाग के प्रशासनिक भवन के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल,  21 मांगो को लेकर विश्वविद्यालय के आम छात्रों के द्वारा जारी है। 


इससे पूर्व में 20 सितंबर को 20 मांगों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा गया था जिसमे की उनके द्वारा आष्वासन तो दिया गया लेकिन 22 दिन हो गए अब तक मांगो को सौंपे हुए, लेकिन मांगों को पूरे होने के क्रम में किसी भी प्रकार का ठोश कदम नही लिया गया। आज प्रदर्शन का पहला दिन, 3 छात्र भूख हड़ताल में शामिल हुए जिसमे - अभिषेक राज,निजामुद्दीन अंसारी व तुषार अवी राज शामिल थे जिन्हें सैकड़ो छात्र आंदोलन स्थल पे पहुच कर प्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया। 

21 मांगे जो की किसी भी विश्वविद्यालय में होनी चाहिए उसी मूलभूत समस्या को लेकर आंदोलन हो रही है जिनमे से कुछ मांगे इस प्रकार है  :- शिक्षकों की नियुक्ति,स्मार्ट क्लासरूम, छात्रसंघ चुनाव,प्लेसमेंट,जिम,आहार कैंटीन,बास्केटबॉल कोर्ट, सार्वजनिक शौचालय,वाई- फाई, लैब में उचित संसाधन व केमिकल, छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड, अगले सत्र से M. Tech की शिक्षा,इत्यादि मांगे है। 

कुलपति व कुलसचिव ने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत भी की लेकिन छात्र उनके बातों से संतुष्ट नही हुए और आंदोलन को यथावत अनिश्चित काल तक जारी रखने की बात की। 

आंदोलन में उपस्थित अभिषेक राज ने कहा - ये आंदोलन बहुत पहले कर लिया जाना चाहिए था लेकिन किसी भी छात्र संगठन ने इसपे पहल नही किया, इस लिए हम आम छात्र आंदोलन को बाध्य हुए। 

हर्ष सिंह ने कहा की - आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। 

समाजिक कार्यकर्ता व छात्र - तुषार अवी राज ने कहा की इस आंदोलन के पूरे होने के पश्चात हज़ारो छात्रों को तमाम सुविधाओं का लाभ मिलेगा और विश्वविद्यालय का रेटिंग और फण्ड भी बढ़ेगा। 

आज भूख हड़ताल के पहले दिन - सहेला, बंटी, कोमल,कुणाल,सौरव यादव,ज़ीनत बाणों, अंजय, दीपक,गौरव,प्रिंस,प्रद्युमन, अनुश्री,दरक्षा, शीतल, अमन,सुमित एवं सैकड़ो छात्र मौजूद थे। 

हमारी मांगे :

1-Integrated B.ed, Biotech CND BPT, MBA इत्यादि स्ववित्तपोषित विभागों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। 

2-Self Finance Courses में Smart Classroom की व्यवस्था की जाए।

3 - छात्र संघ चुनाव की तिथि अविलंब घोषित की जाए। 

4- GSCASH (Gender Sensitisation Commitee Against Sexual Harrasment) की गठन अविलंब की जाए।

5- Placement cell को दुरुस्त की जाए।

16- बिना पाठ्यक्रम पूरा किए परीक्षाए नहीं ली जाए।

7- परीक्षा प्रशनो एव परीक्षा परिणामो में हो रही गड़बड़ियों में सुधार लाई जाए। 

8-Academic Calendar को सुव्यवस्थित की जाए।

9- Aahaar Canteen को चालू किया जाए।

10- Basketball court को चालू किया जाए।

11-Gym को चालू किया जाए।

12-WI FI की सुविधा दुरुस्त की जाए। 

13- पानी के टंकियों की सफाई करवाई जाए।

14- प्रत्येक विभाग में छात्राओ के लिए Sanitary Pads की व्यवस्था की जाए।

15- प्रायोकिंग विषयों के लैब में उचित केमिकल व इक्विपमेंट की व्यवस्था की जाए। 

16- पब्लिक टॉयलेट की निर्माण की जाए। 

17- केंद्रीय पुस्तकालय की समय सीमा को बढ़ा कर 8 बजे रात्रि तक की जाए 18- सभी विभागों के फ्रेशर्स व फेयरवेल के लिए एक स्थान निर्धारित की जाए। 

19- खेलकूद की एक पीरियड सप्ताह में सुनिश्चित की जाए। 

20- अगले सत्र से M.Tech की शिक्षा शुरू की जाए। 

21- सभी छात्रों में लीडरशिप की क्वॉलिटी की विकास करने हेतु सभी महान व्यक्तित्व को लेकर महीना में दो संगोष्ठी कराया जाए।


टिप्पणियाँ