कटकमदाग प्रखंड के वेश गांव में रविवार को महिला का शव बरामद हुआ। लड़की की मां कांति देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पति सहित 10 लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत करते हुए नामजद आरोपी बनाया है।

कटकमदाग प्रखंड के वेश गांव में रविवार को महिला का शव बरामद हुआ। लड़की की मां कांति देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पति सहित 10 लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत करते हुए नामजद आरोपी बनाया है। 


कटकमसांडी। कटकमदाग प्रखंड के वेश गांव में रविवार को महिला का शव बरामद हुआ। लड़की की मां कांति देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पति सहित 10 लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत करते हुए नामजद आरोपी बनाया है। बताया जाता है कि बासुदेव भुईयां की बेटी मोनिका कुमारी उसी गांव में भुवनेश्वर साव के बेटे हीरा साव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों के मौजूदगी और दोनों पक्षों के सहमति के बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी की गई। मोनिका की मां का आरोप है कि शादी होने के बाद उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे और दहेज की राशि नहीं देने पर जान मारने की धमकी देते रहते थे। यही वजह है कि उसे जान से मार दिया गया। मोनिका कुमारी का विवाह एक बर्ष पूर्व हुआ था। वर्तमान में वह छह माह की गर्भवती थी। थाना में दिए गए आवेदन में पति हीरा साव, पिता भुनेश्वर साव, भाई अजय साव, मोहन साव, पनवा देवी, शीतली देवी, पूजा देवी, कविता देवी, कुलदीप साव, दीपक साव को आरोपी बनाया है। बेस पंचायत के पूर्व मुखिया पति शंकर राणा ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। गांव में पंचायत के बाद दोनों परिजनो के सहमति पर हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई। लेकिन आज की घटना से ग्रामीण सभी दुखी हैं। उन्होंने पुलिस से इसका छानबीन कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पंचायत के मुखिया दीपक यादव ने कहा कि यह घटना काफी शर्मनाक है। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करे। इधर घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजन को सौंप दिया है। थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति ने बताया कि आवेदन आने के बाद नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


टिप्पणियाँ