मारपीट, चोरी और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मारपीट, चोरी और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी शिबू उर्फ शहनाज खान को पेलावल ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह रहमत नगर पेलावल का रहनेवाला है।

कटकमसांडी पेलावल के आरोपी शिबू उर्फ शहनाज खान को पेलावल ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह रहमत नगर पेलावल का रहनेवाला है। पेलावल ओपी कांड संख्या 61/22 दिनांक 25/04/22 धारा 341/323/307/324/379/34 भा. द. वि एवम 66/22 दिनांक 08/05/22 धारा 376/506 भा. द. वि के प्राथमिकी अभियुक्त शिबू खान उर्फ शहनाज खान ग्राम रहमत नगर पेलावल ,थाना - पेलावल ओपी जिला हजारीबाग को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मारपीट और बलात्कार का है आरोपी। इसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। इस पर पेलावल ओपी में मारपीट, चोरी एवं दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामला दर्ज है। इस बाबत पेलावल ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी कई दिनों से फरार था। यह नशीली दवा बेचने एवं पीने में भी संलिप्त था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य दोषियों पर भी करवाई की जायेगी। 

टिप्पणियाँ