मवेशी चराकर लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

मवेशी चराकर लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

विष्णुगढ़ में शुक्रवार की शाम वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। महिला मुनिया देवी (35) पति बरियार मांझी गोविन्दपुर पंचायत अंतर्गत डुमरसुंघा की रहने वाली थी। बताया जाता है कि वह अपने घर से कुछ दूर जानवर चराने गई थी। शाम लगभग छह बजे वापस लौटने के क्रम में हल्की बारिश के बीच हुए वज्रपात से महिला बेहोश हो गई। हो-हल्ला होने पर परिजन उसे विष्णुगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।

टिप्पणियाँ