छेड़खानी का आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में
छेड़खानी का आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
कोर्रा थाना पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी राजवीर रवि को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी इचाक थाना क्षेत्र के भराजो का रहने वाला है। बताया जाता है कि उसने कोर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की का कॉलेज और कोचिंग आने-जाने के दौरान हमेशा पीछा किया करता था। एक दिन उसने चाकू दिखाकर लड़की का कपड़ा उतरवा लिया और उसका फोटो लेकर वीडियो वायरल करने की धमकी देते ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा था। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोर्रा थाना में की थी। जिसके आलोक में कांड संख्या 202/22 दर्ज करते पुलिस ने यह कार्रवाई की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें