मोहर्रम की आठवीं को छड़वा मैदान में निकला गगनचुंबी इस्लामी परचम।
मोहर्रम की आठवीं को छड़वा मैदान में निकला गगनचुंबी इस्लामी परचम।
मुहर्रम के आठवीं को छड़वा मैदान में इस्लामी परचम के साथ मुहर्रम का जुलूस पहुंचा। कोरोना के लहर के कारण दो वर्षो बाद छड़वा मुहर्रम मैदान में मुहर्रम के आठवीं को मेले की शुरुआत हुई। विभिन्न गांवों के अखाड़ा धारी विश्व प्रसिद्ध गगनचुंबी फरहरा (निशान) के साथ छड़वा मैदान पहुंच युवाओं द्वारा पारंपरिक औजारों से खेल प्रदर्शन किया गया। पैंकाहे भी साथ दिखे। विधि व्यवस्था बनाए रखने के गर्ज से कटकमसांडी अंचल अधिकारी अनिल कुमार एवं पेलावल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार दल बल के साथ उपस्थित थे। साथ ही छड़वा मुहर्रम कमिटी के सदर मो. मुख्तार अंसारी, सचिव बाबर अंसारी, सर्वधर्म मानवता मंच के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष निसार खान, साजिद अली खान, अंतू साव, इसराइल खान, महबूब आलम, अनवारूल हक, अकबर अंसारी, बबलू अंसारी, अंजार हसनैन, मो.समीर, इमरोज खान, मो. सलीम, शाहिद आलम, इंतखाब आलम, आफताब आलम, तस्लीम उर्फ दरोगा अंसारी, राजू खान, महबूब आलम, मुस्तकीम, मो.सत्तार, नूर मोहम्मद, मो. हुसैन, मो.अशरफ आदि दर्जनों शांतिदूत व प्रबुद्धजन और सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें