हजारीबाग में भगवा चोला पहनकर चल रहा धर्मांतरण का खेल, इंजीनियर अमन कुमार ने एक पाखंडी को पुलिस को सौंपा।

हजारीबाग में भगवा चोला पहनकर चल रहा धर्मांतरण का खेल, इंजीनियर अमन कुमार ने एक पाखंडी को पुलिस को सौंपा। 


हजारीबाग में भगवा चोला पहनकर धर्मांतरण का खेल बड़े जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को हजारीबाग में महाराष्ट्र से आए साधु का वेश में पाखंडीयों को बड़ी बाजार के प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया। भगवा वस्त्र पहने साधु का वेश बनाये हुए और अपना नाम सिंधे और पीटर बताने वाले व्यक्ति को बड़ी बाजार थाना को सौंप दिया गया। बता दें कि महाराष्ट्र से अपनी टीम के साथ हजारीबाग आए हुए हिंदुओं के घर घर जाकर उनके दुःख और तकलीफ को दूर करने का उपाय बता कर उनको अपने वश में लेकर ईसाई धर्म में कन्वर्ट होने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहा है। उपरोक्त मनसा से एक साधु अमन कुमार के घर पहुंचा, इसके बाद जांच हुई तो पता चला कि यह व्यक्ति ईसाई धर्म मानने वाला है। भगवा वस्त्र पहनकर हिन्दुओं से आर्थिक मदद मांगता है और जगह मिलने पर भावनाओं से खेलकर ईसाई धर्म में कन्वर्ट करने का कार्य करता है। इसके बाद अमन ने उस व्यक्ति को बड़ी बाजार थाना को सौंप दिया।

टिप्पणियाँ