उषा सिलाई स्कूलों में बनेगा 6000 तिरंगा झंडा

उषा सिलाई स्कूलों में बनेगा 6000 तिरंगा झंडा


हजारीबाग : उषा इंटरनेशनल लि. के सहयोग से एनबीजेके संचालित उषा सिलाई स्कूल कार्यक्रम से जुड़ी महिलाएं हर घर तिरंगा अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। अपने-अपने घरों पर उषा सिलाई स्कूल चलाने वाली नुसरत परवीन, शांति देवी, पम्मी देवी , रेणु देवी, साज़िदा खातून और भावना प्रीति में से हरेक ने एक हजार तिरंगा झंडे बनाने का दायित्व लिया है। सभी झंडे खादी कपड़ा से बनाये जा रहे हैं और इस काम में सिडबी का आर्थिक सहयोग मिला है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तैयार हो रहे इन झंडों को स्थानीय मुखिया के माध्यम से 13 अगस्त को घरों में वितरित किया जाएगा। झंडा निर्माण और वितरण कार्य की देखरेख उषा सिलाई स्कूल कार्यक्रम के पदाधिकारीगण फेलिक्स तिर्की, अंकित अनुराग और शैलेश कुमार कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ