दैहर में युवक की गला दबाकर हत्या, पिता ने थाने में की शिकायत।

चौपारण प्रखंड मुख्यालय से दस किमी दूर उग्रवाद प्रभावित दैहर के पाकी तालाब की मछली की रखवाली करने के लिए बने मचान के नीचे गांव के 40 वर्षीय युवक कैलाश प्रजापति उर्फ कैलू प्रजापति का शव मिला। मृतक के गले में रस्सी का निशान मिला है इससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना शनिवार के देर रात को हो सकती है। ग्रामीणों ने रविवार को सुबह शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर जवानों के साथ पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। मृतक के पत्नी बिंदु देवी ने पति के हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें गांव के ही निर्मल दांगी पिता स्व राजकुमार दांगी, सकलदेव दांगी पिता गणेश महतो और मुकेश पांडेय पिता बुधराज पांडेय को पति की हत्या करने का आरोप लगाया। प्राथमिकी में उक्त तीनों लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। बताया गया कि मृतक के गले में रस्सी का निशान तथा जीभ बाहर दिख रहा था। बताया गया कि मृतक कैलू उक्त तालाब के मछली का रखवाली भी करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी बिंदु देवी, दो बेटी सोनम, स्वाति और एक पुत्र पवन को छोड़ गया। घटना स्थल पर पुलिस में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के हज़ारीबाग भेज दिया। थाना में प्राथमिक दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू हो गया।

Please Like & Share

Facebook Page Instagram Twitter WhatsApp



टिप्पणियाँ