सावन आज से, हजारीबाग के शिव मंदिरों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़।

सावन आज से, शिव मंदिरों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़। 

हजारीबाग : सावन माह की शुरुआत आज गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। इसको लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार से ही शिव मंदिरो में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर शिव मंदिरों, शिवालयों की साफ सफाई का काम किया गया है। ज्ञात हो कि सावन माह भगवान शिव को अतिप्रिय है। मान्यता है कि जो भक्त सावन माह में शिव भगवान की उपासना करते हैं उनकी मनोकामना भगवान शिव जल्दी ही पूरी करते हैं। इधर कुछ शिव भक्तों ने पहले सावन में बाबा वैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए बाबा नगरी देवघर निकल गए हैं। जहां गुरुवार को भक्त बाबा वैद्यनाथ को जलाभिषेक करेंगे। मालूम यह भी हो कि सावन के महिने में भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, जल, दूध दही शहद ईख के रस से जलाभिषेक कराया जाता है। शिवालयों में बुढ़वा महादेव, नूरा, मंडई, शिवपुरी, ओकनी, दिपुगढ़ा, मटवारी, कोर्रा सहित कई शिवालयों में आज से विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

Please Like & Share

Facebook Page Instagram Twitter WhatsApp

टिप्पणियाँ