आरोग्यम हॉस्पिटल ने मनाया अपना छठा वर्षगांठ, उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित। साथ ही राज्य में टॉप पांच प्राइवेट अस्पताल में से झारखंड के आरोग्यम अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर हर्ष अजमेरा को मंत्री ने रांची प्रोजेक्ट भवन में सम्मानित किया।




    आरोग्यम हॉस्पिटल ने मनाया अपना छठा वर्षगांठ, उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित।
   

हजारीबाग शहर के एकलौते सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल सफलतम 06 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डॉक्टर्स डे के दिन शुक्रवार को शाम में हॉस्पिटल सभागार में हॉस्पिटल की छठी वर्षगांठ को बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स, हेल्थ वर्कर्स और प्रबंधन से जुड़े लोगों ने साथ मिलकर केक काटकर खुशियां मनाई और सामूहिक भोज किया। मौके पर हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों के हाथों उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले कर्मियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया।
 इसी दौरान एनेस्थेटिक डॉ. मनीष कुमार का जन्मदिन भी सभी ने मिलकर हॉस्पिटल में सेलिब्रेट किया।
आरोग्यम अस्पताल के एमडी हर्ष अजमेरा हुए सम्मानित हजारीबाग। डॉक्टर डे के अवसर पर रांची प्रोजेक्ट भवन में सम्मान समरोह का आयोजन किया गया। राज्य के सभी जिलों से चयनित डॉक्टरों को सम्मानित के लिए वहां बुलाया गया। इसका उदघाटन स्वस्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, झारखंड सचिवालय स्वस्थ विभाग के अरुण कुमार सिंह, स्वस्थ सचिव भूनेश प्राप्त सिंह ने किया। आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आंदोलन योजना की कई योजना एवं उपलब्धियां बतायी गयी। राज्य में टॉप पांच प्राइवेट अस्पताल में से झारखंड के आरोग्यम अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर हर्ष अजमेरा को मंत्री ने सम्मानित किया।
Please Like & Share

Facebook Page Instagram Twitter WhatsApp

टिप्पणियाँ