दो मोटरसाइकिल से शुक्रवार देर रात आए अपराधियों ने घर से अगवा कर एक 65 वर्षीया महिला का बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी।

दो मोटरसाइकिल से शुक्रवार देर रात आए अपराधियों ने घर से अगवा कर एक 65 वर्षीया महिला का बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी।

वृद्धा की गला रेतकर हत्या, जंगल से शव बरामद।


कटकमसांडी (हजारीबाग) : दो मोटरसाइकिल से शुक्रवार देर रात आए अपराधियों ने घर से अगवा कर एक 65 वर्षीया महिला का बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी। शनिवार सुबह महिला का शव ग्रामीणों ने शाहपुर जंगल में बरामद किया है। महिला प्रखंड के शाहपुर निवासी शोधन साव की 65 वर्षीय पत्नी भीखनी देवी है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस बाबत कटकमसांडी थाना में अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे शाहपुर स्थित पुराने मकान पर दो मोटरसाइकिल से से चार-पांच लोग आए और महिला को बाइक पर बैठाकर ले गए। जब वह रात में वापस नही आई। तब शोधन साव अपने पुत्र मनोज प्रसाद व ग्रामीणों को रात की घटना बताया। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों द्वारा महिला का खोजबीन शुरू की गई। शनिवार के सुबह गांव से दक्षिण की ओर जंगल में महिला का शव मिला। ग्रामीणों के मुताबिक महिला झाड़ फूक का काम करती थी। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और लोग सहम गए। पूरे दिन हत्या की चर्चा होती रही। 

ग्रामीणों के मुताबिक भीखनी देवी का पति 70 वर्षीय शोधन साव सूरदास है। वहीं उनका बड़ा पुत्र लखन प्रसाद का गत दिनों कुजू में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बेटे अलग अलग रहते है। ऐसे में हत्या से कहीं अधिक शोधन साव की ग्रामीण चिंता कर रहे थे। हत्या को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी।

टिप्पणियाँ