रविवार को गांधी मैदान मटवारी में 538 स्वयंसेवक ने समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प।
रविवार को गांधी मैदान मटवारी में 538 स्वयंसेवक ने समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प
1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक का आगामी 2025 में 100 वर्ष पूरे होने जा रहे है। शताब्दी वर्ष पूरे होने पर संघ देश भर में कई कार्यक्रम और अपने काम के माध्यम से संघ को गांव के अंतिम छोर तक ले जाने का प्रयास विभिन्न माध्यमों से कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को हजारीबाग महानगर का एकत्रीकरण गांधी मैदान मटवारी में किया गया। सुबह साढ़े छह से आठ बजे तक आयोजित इस महानगर एकत्रीकरण में 538 स्वयंसेवक शामिल हुए। शामिल होने वालों में पांच वर्ष से लेकर 85 वर्ष के स्वयंसेवक शामिल हुए। रविवार को भी नगर के महानगर एकत्रीकरण दो दर्जन खेलों के साथ साथ पद विन्यास, सूर्य नमस्कार, द्वंद के साथ साथ साहसिक खेलों का आयोजन हुआ।
बाल वर्ग को हजारीबाग के सह विभाग कार्यवाह डॉ प्रदीप प्रसाद, युवा एवं तरुण वर्ग को विभाग प्रचारक कुणाल तथा प्रौढ़ वर्ग के स्वयंसेवकों को हजारीबाग के विभाग कार्यवाह नित्यानंद ने संबोधित किया। तरुण वर्ग को संबोधित करते हुए वर्तमान परिदृश्य की जानकारी देते हुए विभाग प्रचारक कुणाल ने कहा कि देश विरोधियों ने संघ के विषय में नकारात्मक प्रचार किया, जबकि प्रारंभ से संघ का उद्देश्य भारत की एकता अखंडता, शांति, सुरक्षा और सदभावना रहा है। इसी मूल मंत्र के साथ आज भी संघ कार्य कर रही है। आने वाले समय में आने वाले चुनौतियों की जानकारी देते हुए संघ के विरुद्व फैलाए जा रहे भ्रम को कार्य के बल पर दूर करने की बात कही। कहा कि स्वयंसेवक एक में सौ का अहसास कराता है। वहीं बाल वर्ग को प्रदीप ने आरएसएस की उत्पति, स्थापना, शाखा और शाखा में होने वाले खेल, खेल से फायदा की जानकारी दी। विभाग कार्यवाह नित्यानंद ने संबोधित करते हुए संघ आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्य और प्रौढ़ की उपयोगिता पर विचार प्रकट किया। कहा कि समाज में फैल रहे कुरीतियों को हम दूर करने का प्रयास करना होगा। सही गलत की जानकारी देनी होगी। समरस समाज की स्थापना करनी होगी। एक साथ एक मंच पर आना होगा और देश विरोधी तत्वों को डटकर मुकाबला करना होगा। यह जानकारी हजारीबाग के विभाग प्रचार प्रमुख अरविंद राणा ने दी। प्रमुख रूप से हुए शामिल
पूर्व सांसद महाबीर लाल विश्वकर्मा, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, पूर्व चतरा विधायक जनार्दन पासवान, पूर्व विभाग संघचालक गंगाधर दूबे, पूर्व संघ चालक ब्रज मोहन केशरी, शैलेंद्र गुप्ता, श्रद्धानंद सिंह, हीरा राम, बद्री राम, जिला के सह संघ चालक डॉ ताराकांत शुक्ला, जिला कार्यवाह अभिजीत कुमार, डॉ कौशलेंद्र कुमार, डॉ राजकुमार चौबे, डॉ मृत्युजंय कुमार सहित अन्य प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें