हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अभियान चलाकर 30 से अधिक शराब भट्टियों को किया गया ध्वस्त।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अभियान चलाकर 30 से अधिक शराब भट्टियों को किया गया ध्वस्त 




हजारीबाग / चौपारण : हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुरूवार को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बरही हजारीबाग नाजीर अख्तर के नेतृत्व में अवैध शराब का निर्माण एवं खरीद - बिक्री पर रोक - थाम हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें सीआरपीएफ बल के सहायक समादेष्टा पंकज कुमार अपने - ब्रावो कम्पनी के 154 बटालियन के साथ तथा चौपारण थाना प्रभारी, शम्भुनन्द ईश्वर थाना रिजर्व गार्ड के साथ शामिल थे। उक्त बल के साथ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरही के द्वारा अपने नेतृत्व में ग्राम - भगहर एवं परसातरी के विभिन्न जंगली क्षेत्रों में भ्रमण कर करीब 30-40 शराब की भट्टी तथा उक्त भटियों के पास करीब 1000 ड्राम निर्मित शराब को सम्पूर्ण रूप से विनिष्टि किया गया। इसके बाद आस - पास के गांवो में घुम - घुमकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति उन्मूलन के संबंध में जानकारी देते हुए शराब का सेवन नहीं करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही ग्रामिणों से शराब का निर्माण करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया। 

टिप्पणियाँ