हज़ारीबाग के लिए उपलब्धि; सांसद जयंत सिन्हा जी के प्रयासों से बरही अनुमण्डलीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट हुआ स्थापित। 15 जुलाई को सांसद जयंत सिन्हा जी करेंगे क्षेत्रवासियों को समर्पित

हज़ारीबाग के लिए उपलब्धि; सांसद जयंत सिन्हा जी के प्रयासों से बरही अनुमण्डलीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट हुआ स्थापित। 


15 जुलाई को सांसद जयंत सिन्हा जी करेंगे क्षेत्रवासियों को समर्पित


हज़ारीबाग के विकास के क्रम में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। माननीय हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी के प्रयासों व पेटीएम के सौजन्य से बरही अनुमण्डलीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया गया है। अब 15 जुलाई को इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि की दृष्टि से यह एक बड़ा कदम है।

ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के दौरान क्षेत्र में हुई ऑक्सीजन की किल्लत को खत्म करने के लिए श्री जयंत सिन्हा जी ने हर कदम उठाये हैं। वे बरही अनुमण्डलीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। ₹90 लाख की लागत से इसे यहां स्थापित किया गया है। इस प्लांट को पेटीएम के सौजन्य से विदेश से भारत और फिर हज़ारीबाग लाया गया है। यह एक साथ 100 मरीज़ों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध करवा सकता है। वर्तमान में इस अस्पताल में 60 बेड्स पर ऑक्सीजन मुहैया करवाई जाएगी। इससे मरीज़ों को इलाज़ में अत्यंत सुविधा होगी। इस प्लांट से बरही के 2.25 लाख लोग सीधा लाभान्वित होंगे। अब उन्हें ऑक्सीजन की सुविधा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। श्री जयंत सिन्हा जी के प्रयासों के फलस्वरूप ही हज़ारीबाग को यह उपलब्धि हासिल हुई है।


श्री जयंत सिन्हा जी कोरोना महामारी को हराने व इससे हज़ारीबाग लोकसभा वासियों को सुरक्षित रखने के लिए हर कदम उठा रहे हैं। उन्होंने हज़ारीबाग व रामगढ़ में ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थापना करवाई और क्षेत्र में 500 से अधिक ऑक्सीजन बेड्स, 80 वेंटिलेटर बेड और 250 अन्य बेड लगवाए हैं। साथ ही अस्पतालों को 10 वेंटिलेटर और लगभग 250 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर दिलवाए हैं। उनके माध्यम से क्षेत्र में 6 लाख से अधिक मास्क 25 हज़ार सुरक्षा व 25 हज़ार स्वच्छता किट्स का वितरण किया गया है। क्षेत्रवासियों की सेवा का यह क्रम निरंतर जारी है। बरही अनुमण्डलीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से मरीज़ों को 24 घंटे इसका लाभ मिलेगा और उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि हज़ारीबाग व रामगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ बना रहे हैं। इसी क्रम में बरही में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करवाया है। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र में किसी भी मरीज़ को ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पड़े और उन्हें बेहतर इलाज़ उपलब्ध हो। मैं समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी कार्यों व आवश्यकताओं की समीक्षा करता रहता हूँ। मैंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हम भविष्य की चुनौतियों को लेकर भी तैयारियां कर रहे हैं। संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए मैं कार्यरत हूँ। 

टिप्पणियाँ